फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cricket pratiyogita in ponta sahib khelmaidan

Sirmour News: सिरमौर वाॅरियर्स और भाटांवाली टीम ने जीत दर्ज कर अगले दौर में पाया प्रवेश

Fri, 20 Feb 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
cricket pratiyogita in ponta sahib khelmaidan
वीर शिवाजी उत्तर भारत क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान भाटावाली और राजबन टीम के बीच मैच के दौरान श
(सिटी स्पोर्टस)
विज्ञापन




-रोहित ने 53, सुरजीत ने 43 और सुनील ने खेली बेहतरीन 35 रनों की पारी
-नगर परिषद मैदान में 30वीं वीर शिवाजी उत्तर भारत क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद खेल मैदान में 30वीं वीर शिवाजी उत्तर भारत क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। शुक्रवार को प्रथम मैच मेंं सिरमौर वाॅरियर्स तथा दूसरे मैच में भाटांवाली की टीम ने अपने मैच जीत कर स्पर्धा के दूसरे चरण में प्रवेश प्राप्त कर लिया है। सिरमौर वाॅरियर्स ने भरली तथा भाटांवाली टीम ने राजबन टीम को हराया। शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करने पर रोहित को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिला।

शिवाजी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब पांवटा साहिब अध्यक्ष मधुकर डोगरी और दक्ष ने बताया कि शुक्रवार को प्रथम मैच में सिरमौर वाॅरियर्स व भरली टीम के बीच मुकाबला हुआ। भरली की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवर में पूरी टीम 8 विकेट गंवाकर 105 रनों का स्कोर ही बना सकी। सिरमौर वॉरियर्स टीम की तरफ से कपिल ने तीन, सुधीर ने दो और दिनेश ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

जवाब में सिरमौर वाॅरियर्स की टीम ने 14 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 109 रन बना कर मैच जीत लिया। गोपाल ने सर्वाधिक 29 रन, अमित ने 15, विनायक ने 14 व काका ने दस रनों की पारी खेली। सुनील ने चार और तरुण ने दो विकेट लिए। तीन विकेट से जीत दर्ज कर सिरमौर वाॅरियर्स टीम स्पर्धा के अगले दौर में पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरे मैच में भाटांवाली टीम ने टॉस जीत कर निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट गंवा कर 165 रनों का स्कोर किया। इसमें रोहित ने सर्वाधिक 53 रन, सुरजीत ने 43, ललित ने 19 व कमल ने 18 रनों का स्कोर किया। नीरज, सूरज व अरुण ने दो-दो विकेट लिए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजबन की पूरी टीम केवल 62 रनों पर ही सिमट गई। सूरज ने सर्वाधिक 29 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। शानदार गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक करने वाले रोहित ने 6 विकेट, अभिषेक ने तीन व कमल ने एक विकेट लिया। भाटांवाली की टीम ने एक तरफा मैच में 103 रनों के विशाल अंतर से मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed