फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cricket

गोल्डन वॉरियर्स और भगानी एकादश ने जीते लीग मैच

Thu, 15 Oct 2020 12:15 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
cricket
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में प्रथम सिरमौर सुपर लीग-2020 क्रिकेट स्पर्धा में बुधवार को दो लीग मैच हुए जिसमें गोल्डन वॉरियर्स और भगानी एकादश की टीम ने जीत दर्ज की। बुधवार को पांवटा साहिब नगर परिषद खेल मैदान प्रथम सुपर लीग प्रतियोगिता के पहले मैैच में सिगनेचर इलेवन टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 143 रनों का स्कोर बनाया। इसमें मुकेश ने 22, मनी और दीपक ने 18-18 रन व अंकित ने 13 रन बनाए।
विज्ञापन

गोल्डन वॉरियर्स टीम की तरफ से विजय और यशपाल ने 3-3 विकेट और विशाल ने 2 विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए गोल्डन वॉरियर्स टीम ने 18.4 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 145 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। सिगनेचर टीम की तरफ से मुकेश ने 3, दीपक, अनिल और राहुल ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में भगानी टीम ने टॉस जीत कर पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 148 रनों का स्कोर बनाया जिसमें अंकित ने सर्वाधिक 47, देवेंद्र ने 32 और देवेंद्र राणा ने 16 रनों का पारी खेली। हिल फाइटर की तरफ से रोहित ने 3, विशाल ने 2, रोहित और सचिन ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में लक्ष्य का पीछे करने उतरी हिल फाइटर की पूरी टीम 17 ओवरों में 113 रनों पर ही ढेर हो गई। सचिन ने 32, रोहित ने 24 और रोहित कुमार ने 22 रनों का योगदान किया। भगानी टीम की तरफ से आसिफ ने 5 विकेट और रजनीश ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed