{"_id":"65e9b7300535e81c8f05c6b5","slug":"cricket-match-woncricket-match-won-nahan-news-c-177-1-ssml1030-120062-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अंबोया को हराकर कमरऊ क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अंबोया को हराकर कमरऊ क्वार्टर फाइनल में
विज्ञापन
पांवटा मैदान में खेली जा रही 28वीं वीर शिवाजी उत्तर भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद पांवटा साहिब के खेल मैदान में 28वीं वीर शिवाजी उत्तर भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता खेली जा रही है। वीरवार को कमरऊ और अंबोया टीम के बीच प्री क्वार्टर फाइनल मैच हुआ। कमरऊ ने 95 रनों से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अनिल चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
प्रतियोगिता के संचालक मधुकर डोगरी ने बताया कि अंबोया की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। कमरऊ क्रिकेट-ए टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। अनिल चौहान ने सर्वाधिक 49, हरीश 48, रमन ठाकुर ने 44 और तरुण ने 19 रन का योगदान किया। अंबोया टीम की तरफ से निखिल ने तीन विकेट, चीकू व शुभम ने एक-एक विकेट हासिल किया।
अंबोया की टीम 17 ओवर में 105 रनों के स्कोर पर सिमट गई। नितिन ने 35 रन, मुकेश ने 13 और विक्की ने 11 रन बनाए। तरुण ने 4, अनिल चौहान ने 2, हरीश, प्रदीप व विशाल ने एक-एक विकेट झटका।