{"_id":"5d6805468ebc3e016a180265","slug":"crech-nahan-news-sml3056122171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मी ड्यूटी पर लाइव देखेंगे अपने बच्चों की गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मी ड्यूटी पर लाइव देखेंगे अपने बच्चों की गतिविधियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। पुलिस महकमे में सेवाएं दे रहे दंपती कर्मियों को अब अपने बच्चों की देखभाल की चिंता नहीं सताएगी। ड्यूटी के दौरान अपने बच्चों की गतिविधियां ऐसे कर्मी एंड्रायड फोन पर लाइव देख सकेंगे। इसके लिए पुलिस कॉलोनी नाहन में क्रैच की शुरुआत हो गई है।
वीरवार को पुलिस अधीक्षक सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने आधुनिक सुविधाओं से लैस क्रैच का विधिवत शुभारंभ किया। संभवतया पुलिस विभाग में प्रदेश में यह पहला क्रैच है।
यह क्रैच उन कर्मियों के लिए फायदेमंद साबित होगा, जिन बच्चों के माता-पिता दोनों पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं। अब तक ड्यूटी के दौरान ऐसे कर्मियों को अपने बच्चों की रखवाली की चिंता सताए रखती थी। ऐसे में सिरमौर पुलिस की यह पहल अपने कर्मियों को मील का पत्थर साबित होगी। दंपती कर्मी अब आसानी से अपनी ड्यूटी दे सकेंगे। क्रैच को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर ने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सिरमौर पुलिस को यह बड़ी सौगात दी है। क्रैच के शुभारंभ के दौरान पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने कहा कि अब पुलिस में तैनात दंपती कर्मियों को अपने बच्चों की देखभाल के लिए आया का प्रबंध नहीं करना पड़ेगा। पुलिस महकमे में कार्यरत महिला कर्मियों के बच्चों की देखभाल का जिम्मा सिरमौर पुलिस ने लिया है। क्रैच में बच्चों की देखभाल के अलावा उनके खाने-पीने और पढ़ाई की सुविधा भी होगी। उन्होंने बताया कि क्रैच को शुरू करने के लिए रोटरी क्लब और अन्य समाजसेवकों ने सहयोग किया है। महकमे में कई दंपती हैं, जिन्हें ड्यूटी के दौरान अपने बच्चों की देखभाल की चिंता सताए रखती थी। इस समस्या को देखते हुए जिला मुख्यालय नाहन में पुलिस क्रैच बनाने का निर्णय लिया था। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ठाकुर, एसएचओ मानवेंद्र ठाकुर के अलावा महकमे से जुड़े कई अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।