फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crackers only sale in selected area of nahan city on diwali festival

दिवाली के लिए सजे बाजार, चिह्नित स्थानों पर ही बिकेंगे पटाखे

Wed, 03 Nov 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
crackers only sale in selected area of nahan city on diwali festival
ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में लगाए आतिशबाजी स्टॉल पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। दीपों का पर्व दिवाली के लिए सिरमौर के बाजार सज गए हैं। आतिशबाजी, मिठाइयों और अन्य सजावटी वस्तुओं की खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। बुधवार को छोटी दिवाली के अवसर पर बाजारों में खूब रौनक रही। जिला प्रशासन ने पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिह्नित किए हैं। साथ ही किसी भी तरह के अग्निकांड की घटना से निपटने के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला सिरमौर के राजगढ़, सराहां, शिलाई, पांवटा साहिब, ददाहू और नाहन में प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने दो टूक हिदायत दी है कि पटाखों की बिक्री उसी स्थान पर होगी, जो प्रशासन ने चिह्नित किए हैं। इसके अलावा अन्य स्थानों पर पटाखे बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन ने पटाखा विक्रेताओं को अपने स्टॉल के साथ पानी और रेत की माकूल व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। पटाखा बिक्री स्थल पर किसी भी तरह के अन्य ज्वलनशील पदार्थ नहीं बिकेंगे। उधर, अग्निशमन विभाग ने प्रत्येक पटाखा बिक्री स्थल पर अपने-अपने दमकल वाहन तैनात कर दिए हैं। इमरजेंसी के लिए विभागीय कर्मचारियों को मुस्तैद रहने के भी निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......... बाक्स
दमकल विभाग को मुस्तैद रहने के निर्देश : उपायुक्त
नाहन चौगान मैदान में दमकल विभाग की एक गाड़ी तैनात की गई है, जो अग्निकांड एवं किसी भी अप्रिय घटना के दौरान तत्काल, बचाव एवं राहत कार्य करेगी। उपायुक्त आरके गौतम ने बताया कि पटाखों की बिक्री के लिए चौगान मैदान चयनित किया गया है। यहां दमकल विभाग को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। चौगान के अलावा किसी अन्य स्थल पर यदि पटाखों की बिक्री की गई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed