फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cps elected president of renuka board

सीपीएस रेणुकाजी बोर्ड के अध्यक्ष

Tue, 30 Aug 2016 11:16 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Tue, 30 Aug 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने श्री रेणुका जी विकास बोर्ड का पूर्ण गठन किया है। इस बोर्ड की कमान फिर सीपीएस एवं रेणुका के विधायक विनय कुमार को सौंपी गई है। जबकि उपायुक्त सिरमौर इस बोर्ड के उपाध्यक्ष होंगे। एसडीएम नाहन बोर्ड में बतौर सदस्य सचिव रहेंगे। इसके अलावा बोर्ड में 20 सरकारी और 38 गैर सरकारी सदस्य लिए गए हैं।  

विज्ञापन


उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक सिरमौर, निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन, सदस्य सचिव विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण, आदेशक गृह रक्षक सिरमौर, अधीक्षण अभियंता आईपीएच नाहन, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग नाहन, अधीक्षण अभियंता विद्युत बोर्ड नाहन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर, जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति नियंत्रक एवं उपभोक्ता मामले, सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान, जिला भाषा अधिकारी, वन मंडल अधिकारी रेणुका, वन मंडल अधिकारी वन्य प्राणी शिमला, अधिशासी अभियंता रेणुका बांध परियोजना अन्वेषण, तहसीलदार ददाहू बतौर सरकारी सदस्य मनोनीत किए गए।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष योजना बोर्ड हिमाचल प्रदेश गंगू राम मुसाफिर, अध्यक्ष रोजगार सृजन एवं संसाधन विकास समिति हर्ष वर्धन चौहान, पूर्व विधायक कुश परमार, अध्यक्ष हिमफेड अजय बहादुर सिंह, यशपाल चौहान (नौहराधार), तपेंद्र चौहान संगड़ाह, मित्तर सिंह तोमर (कोटी धीमान), इंद्र सिंह (खाला-क्यार), मुलतान सिंह ठाकुर (धलजा), भरत सिंह ठाकुर (खाला-क्यार), जयपाल ठाकुर (बड़ोन), मोहन सिंह (बडोल), सत्याराम चौहान (चबाहां), अमर सिंह कपूर (कोडगा), रतज सिंह चौहान (कांडो भटनोल), श्यामा ठाकुर (खैना-कटाह), हरदेव राणा (बडवा), सतीश्वर शर्मा (चमियाना), रविंद्र कुमार गुप्ता (ददाहू), मोहन लाल आजाद (सिंयू), तारा दत्त (बिरला), ओमी चंद (भवाई), सत्यानंद (टिक्करी), बाबू राम (डीड-पनर), रामरतन ठाकुर (बनेठी), निशी कांत (अंबोया), प्रेमपाल (छछेती), सुनील शर्मा (राजगढ़), सुभद्रा अत्री (बोगधार), इंद्र प्रकाश (ददाहू), सोमनाथ शर्मा (पावंटा साहिब), विजय पाल पुंडीर (देवनामानल), कुशल सिंह तोमर (रजाना), आत्मा राम कमल (बोगधार), हरीराम (ददाहू), दौलत राम शास्त्री (ददाहू), डॉ. वेद प्रकाश (ददाहू) बोर्ड में गैर सरकारी सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि बोर्ड का कार्यकाल 3 वर्ष का होगा तथा बोर्ड की बैठक 6 महीने में एक बार होगी। बोर्ड का कार्य तीर्थ स्थल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना, मंदिरों का जीर्णोद्धार करना, रेणुका झील, परशुराम ताल तथा देव स्थलों की मरम्मत व विकास का कार्य सुनिश्चित करवाना, बोर्ड के लेखों का हिसाब, कर्मचारी वर्ग की नियुक्ति, उनका वेतन निर्धारण तथा मानदेय प्रदान करने का कार्य भी बोर्ड की देखरेख में होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed