फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cpim organised railly in nahan againt hikeorate of food and petro things

महंगाई पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग

Sun, 03 Apr 2022 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
cpim organised railly in nahan againt  hikeorate of food and petro things
नाहन में मंहगाई के विरोध में उपायुक्त कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते सीपीआईएम के कार्यकर्ता। - फोटो : NAHAN
नाहन/सराहां (सिरमौर)। सीपीआईएम ने महामहिम राष्ट्रपति से रसोई गैस और पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमत पर अंकुश लगाने के लिए हस्तक्षेप की मांग की है। अपनी इस मांग को लेकर मार्क्सवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को नाहन में उपायुक्त सिरमौर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सीपीआईएम सचिव राजेंद्र ठाकुर की अगुवाई में महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल राजेंद्र ठाकुर, संतोष कपूर, विश्वनाथ शर्मा, लाल सिंह, बलदेव, मंजू, रामसिंह, वालिया, राहुल शर्मा, निधि, करिश्मा, सुरेंद्र ठाकुर आदि ने ज्ञापन के जरिए महामहिम राष्ट्रपति को बताया कि देश में महंगाई रिकॉर्ड तोड़ रही है। पेट्रो पदार्थों और गैस सिलिंडर की कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है जिससे आम आदमी का जीना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल, गैस सिलिंडर सहित दूसरी जरूरी चीजों के दामों में कमी करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सीपीआईएम पच्छाद ने क्षेत्रीय कमेटी के सचिव आशीष कुमार की अगुवाई में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम पच्छाद को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल आशीष कुमार, अरुण कश्यप, जगत राम, रामलाल शर्मा आदि ने ज्ञापन के जरिए मुख्यमंत्री से महंगाई पर अंकुश लगाने, सरकारी कार्यालयों में रिक्त पड़े सभी पदों को भरने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed