{"_id":"69a43de48437c8e5da049cde","slug":"court-news4-nahan-news-c-177-1-nhn1017-173131-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अदालत 4","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अदालत 4
विज्ञापन
दंगा और मारपीट मामले में आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज
नाहन। जिला मुख्यालय नाहन में दंगा और मारपीट के मामले में नामजद हरियाणा के यमुनानगर निवासी पारुल कुमार को अदालत से राहत नहीं मिली। अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।
यह मामला 26 जनवरी 2026 की शाम का है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 332(C), 351(3), 111, 238 के तहत केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता याकूब के अनुसार वह अपने दादा के साथ दुकान में बैठा था। शाम 7:45 बजे एक कार उसकी दुकान के बाहर रुकी। इसी दौरान करीब पांच युवक कार से डंडे और हॉकी लेकर बाहर उतरे और दादा पर हमला करना शुरू कर दिया। बचाव पक्ष ने दलील दी कि आरोपी को झूठा फंसाया गया है और वह जांच में सहयोग को तैयार है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि आरोप गंभीर प्रकृति के हैं और आवेदक पूर्व-गिरफ्तारी जमानत का लाभ प्राप्त करने का हकदार नहीं है। संवाद