{"_id":"69808721793ede2580095004","slug":"court-news-1-nahan-news-c-177-1-nhn1017-170978-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अदालत 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अदालत 2
विज्ञापन
एससी/एसटी एक्ट मामले में बचाव पक्ष के गवाहों ने पेश किए रिकॉर्ड
नाहन (सिरमौर)। जिला अदालत में एससी/एसटी अधिनियम से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से महत्वपूर्ण गवाह पेश किए गए। राज्य बनाम कंवर सिंह और अन्य मामले में गवाहों ने आरोपियों की ड्यूटी से संबंधित उपस्थिति रिकॉर्ड अदालत में प्रस्तुत किए।
अदालत में बचाव पक्ष के गवाह के रूप में एनआईटी हमीरपुर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विवेक तिवारी और डॉ. अमृत कुमार राय ने बयान दर्ज कराया। डॉ. तिवारी ने बताया कि आरोपी सुनील दत्त जनवरी 2022 में शिवालिक बॉयज हॉस्टल में मेस अटेंडेंट के पद पर कार्यरत था। वह 3 से 5 जनवरी 2022 तक ड्यूटी पर उपस्थित था।
अभियोजन पक्ष की जांच में गवाह ने स्वीकार किया कि संबंधित तिथियों में उपस्थिति रजिस्टर पर आरोपी के हस्ताक्षर उनके सामने नहीं किए गए थे, लेकिन उपस्थिति की नियमित जांच की जाती थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी 6 से 13 जनवरी 2022 तक आकस्मिक अवकाश पर था।
विज्ञापन
इसी क्रम में डॉ. राय ने बताया कि आरोपी उपेंद्र सिंह जनवरी 2022 में नीलकंठ ब्वॉयज हॉस्टल में मेस अटेंडेंट के रूप में कार्यरत था और 3 से 5 जनवरी 2022 तक ड्यूटी पर मौजूद था। उन्होंने बताया कि हॉस्टल और वार्डन कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं तथा उस समय बायोमेट्रिक प्रणाली भी मौजूद थी। हालांकि कोविड-19 के चलते कुछ अवधि के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम बंद था। अब मामले की आगामी सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित की गई।