फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   costumer,subsidy,not in account

दो गैस एजेंसी के फेर में फंसे ग्रामीण, नहीं मिल रही सब्सिडी

Sat, 18 Jul 2020 12:06 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
costumer,subsidy,not in account
राजगढ़ (सिरमौर)। विकास खंड राजगढ़ की दीदग व छोगटाली पंचायतों में उपभोक्ताओं को रसोई गैस सब्सिडी नहीं मिल रही है। दीदग व छोगटाली के लोगों को नागरिक आपूर्ति निगम की राजगढ़ स्थित इंडेन गैस एजेंसी से गैस कनेक्शन मिले हैं। कुछ माह पूर्व नौहराधार में भी निजी क्षेत्र में इंडेन गैस एजेंसी खुली है। इन दोनों एजेंसियों की गैस की गाडिय़ां दीदग व छोगटाली तक आती हैं और गैस उपभोक्ता दोनों से ही गैस सिलिंडर भरवा रहे हैं। लेकिन, सब्सिडी उनके खाते में नहीं आ रही है।
विज्ञापन

मनमर्जी की एजेंसी से गैस सिलिंडर भरवाने की वजह से उपभोक्ताओं को सब्सिडी से वंचित होना पड़ रहा है। स्थानीय उपभोक्ताओं अरुण, अशोक, विनोद, यशपाल व दिनेश ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। वह तो जो भी गाड़ी आती है, उसी से सिलिंडर भर लेते हैं। गैस उपभोक्ताओं ने मांग है कि दोनों एजेंसियों की गाड़ियों के आने से जो समस्या पैदा हुई है उससे लोगों को निजात दिलाई जाए। उधर, इंडेन गैस के क्षेत्रीय प्रबंधक तुषार रहलान ने बताया कि एजेंसी से पंजीकृत उपभोक्ताआें के खातों में ही सब्सिडी आएगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अपनी पासबुक के हिसाब से सिलिंडर बुक करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed