फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   corporate exserviceman demanded to old pension schme in nahan

भाजपा सरकार भूली वर्ष 1999 पेंशन अधिसूचना बहाल करने का वादा

Thu, 28 Apr 2022 01:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
corporate exserviceman demanded to old pension schme in nahan
नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते प्रदेश कॉर्पोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्? - फोटो : NAHAN
नाहन(सिरमौर)। प्रदेश कारपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त कर्मियों ने भाजपा सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप जड़ा है। नाहन में बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश कारपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त को-आर्डिनेशन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष देवीलाल ठाकुर ने कहा कि वर्ष 1999 में भाजपा सरकार ने कारपोरेट सेक्टर के कर्मियों को पेंशन दिए जाने को लेकर अधिसूचना जारी की थी। वर्ष 2004 में कांग्रेस सरकार ने इस अधिसूचना को रद्द कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद निगमों और बोर्डों में तैनात कर्मियों की पेंशन को बंद कर दिया गया था। भाजपा ने 2017 के चुनावी घोषणा पत्र में इस अधिसूचना को बहाल करने का वादा किया। आज चार साल बीत चुके हैं सरकार ने अधिसूचना जारी नहीं की है। जबकि अधिसूचना जारी करने के लिए मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय खेल मंत्री, गृह मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी मुख्य नेताओं को इस बारे में ज्ञापन दिया जा चुका है। बावजूद इसके अभी तक मांग अधूरी ही है। पेंशन बहाली का इंतजार करते करते कई कर्मी तो स्वर्ग भी सिधार चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल तक पेंशन अधिसूचना जारी नहीं हुई तो उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को फिर से ज्ञापन दिए जाएंगे। उसके बाद भी पेंशन अधिसूचना बहाल नहीं होती है तो आगामी चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेसवार्ता से पूर्व सेवानिवृत्त कर्मियों ने इस मुद्दे को लेकर एक बैठक भी आयोजित की। इसमें प्रदेश अध्यक्ष देवीलाल ठाकुर, प्रदेश सचिव एनके बाली, जिला सिरमौर के अध्यक्ष डीआर शर्मा, सचिन शेरजंग शर्मा, बलबीर राणा, अतर सिंह तोमर, टीकाराम आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed