{"_id":"606b4b888ebc3edbfe58efa7","slug":"corona-positive-died-nahan-news-sml366524769","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दो कोरोना संक्रमितों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दो कोरोना संक्रमितों की मौत
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में आए दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों ही मामले पांवटा साहिब क्षेत्र से हैं। एक ने उत्तराखंड के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा, जबकि दूसरे की आईजीएमसी शिमला में मृत्यु हो गई।
कोविड-प्रोटोकोल के तहत एक बुजुर्ग का देहरादून में ही अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, आईजीएमसी में दम तोड़ने वाले बुजुर्ग का शव पांवटा लाया जा रहा है।
पांवटा साहिब नगर परिषद के वार्ड-6 निवासी 72 वर्षीय समाज सेवी बुजुर्ग की सप्ताह भर पहले तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद उपचार के लिए परिजनों ने देहरादून निजी अस्पताल में पहुंचाया। टेस्ट करवाने पर वह कोरोना संक्रमित निकले थे। उपचार के दौरान सोमवार को बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। इसके बाद उत्तराखंड के देहरादून में ही कोरोना गाइडलाइंस के तहत अंतिम संस्कार करवा दिया गया है।
दूसरा मामला पांवटा के ही राजबन क्षेत्र का है। राजबन की आदर्श कॉलोनी निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग की विगत दिनों तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद परिजनों ने उन्हें नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर यहां से उन्हें शिमला आईजीएमसी रेफर किया गया। कोरोना संक्रमित होने पर शिमला आईजीएमसी में उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जिला सिरमौर स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को शिमला से सूचित कर दिया गया है। परिजन शव को वापस लेकर पहुंच रहे हैं। उधर, बीएमओ राजपुर डॉ. अजय देयोल ने पुष्टि की है। बीएमओ ने कहा कि आईजीएमसी शिमला से सूचना मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम कोविड-19 प्रोटोकोल के तहत राजबन निवासी मृतक बुजुर्ग (66) का अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा। जबकि एक मृतक का देहरादून में ही कोरोना नियमों के तहत अंतिम संस्कार कर दिया है।