{"_id":"600724528ebc3e31874ef26c","slug":"corona-nahan-news-sml3582878170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में 14 नए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में 14 नए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
नाहन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्रु को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाते हुए एक नर्स।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में कोरोना संक्रमण का कहर कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में 14 नए लोगों के संक्रमण की चपेट में आने की पुष्टि हुई। नाहन की अप्पर स्ट्रीट में दो बच्चों सहित 50 वर्ष की एक महिला पॉजिटिव निकली।
इसके अलावा पांवटा साहिब के टिंबी, देवीनगर, नघेता, कोलर, पुरुवाला, धौलाकुआं में भी संक्रमण के मामले आए हैं। नाहन के नया बाजार में 69 और 78 वर्ष के दो बुजुर्ग संक्रमित मिले। जबकि विक्रम कैसल नाहन, देवा मानल और पच्छाद के कासर गांव में भी एक-एक रोगी में संक्रमण की पुष्टि हुई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिले में कुल 344 लोगों के सैंपलों की जांच की गई। इनमें आरटीपीसीआर में 247, साईं अस्पताल में दो, रेपिड एंटीजन टेस्ट में 73 लोगों के सैंपल लिए गए। आरटीपीसीआर में लिए गए सैंपलों में 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि सोमवार के शेष रहे तीन पांच सैंपलों में से तीन पॉजिटिव निकले। वहीं, रेपिड एंटीजन टेस्ट में दो लोग संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि आज जिले में कुल 14 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सभी लोगों को आईसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। आज भी 22 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में अब संक्रमितों का आंकड़ा 83 रह गया है।
विज्ञापन
-----------------