नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर मेंकोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कोरोना मामलों की संख्या मेंभारी इजाफा हो रहा है। मंगलवार को जिले में 23 नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमेंआरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए भेजे सैंपल में से 14 व रेपिड एंटीजन टेस्ट से 9 लोगसंक्रमित मिले हैं। जबकि, 13 लोग महामारी से जंग जीतकर स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्यविभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए कुल 115 सैंपल जांच केलिए भेजे गए थे। इनमें 14 सैंपल की रिपोर्ट पाजिटिव आई। जबकि, 100 सैंपल निगेटिव मिलेहैं। वहीं एक सैंपल इनकनक्लूसिव रहा। इन मामलों में नाहन उपमंडल से 10 मामलों केअलावा पांवटा व पच्छाद उपमंडल से क्रमश: दो-दो संक्रमित मिले हैं। रिपोर्ट केमुताबिक राजगढ़ के डाहर भगेरा से 37 वर्षीय पुरुष, पच्छाद के देवल दल्ली से 48वर्षीय महिला, पांवटा की दुर्गा कालोनी से 20 साल का युवक व 61 साल की महिला संक्रमितमिली है। इसके अलावा नाहन के सैनवाला से 56 वर्षीय महिला, इसी गांव से 7 साल काबालक, ढाबो मोहल्ला नाहन से 79 साल का बुजुर्ग, बोहलियों से 24 साल का युवक, बिक्रमबागसे 40 साल का पुरूष, त्रिलोकपुर के भंडारीवाला से 48 साल का पुरूष, मोगीनंद से 27साल का युवक, कच्चा टैंक नाहन से 75 साल का बुजुर्ग व रानी का बाग में 46 वर्षीयपुरूष पाजिटिव मिले हैं। इसके अलावा रेपिड एंटीजन टेस्ट के लिए भेजे गए 101 सैंपलमें से 9 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही सिरमौर में एक्टिव केस की संख्या267 हो गई है। उधर, सीएमओ सिरमौर डा. केके पराशर ने बताया कि मंगलवार रात मिलीरिपोर्ट में कुल 23 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि, 13 लोगों ने कोरोना सेजंग जीती है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के भीटेस्ट लिए जा रहे हैं।