फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   corona in sirmaur

गीत-संगीत से कोरोना महामारी के बारे में जानकारी दी

Tue, 28 Sep 2021 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
corona in sirmaur
सिविल अस्पताल सराहां में गीत संगीत के माध्यम से कोरोना महामारी से बचाव की जानकारी देते कलाकार। - फोटो : NAHAN
सराहां (सिरमौर)। आसरा के लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक से लोगों को कोरोना बचाव पर जागरूक किया। आसरा संस्था जालग के कलाकारों ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सराहां अस्पताल के प्रांगण में फोक मीडिया शो पेश किया। इसके जरिए कलाकारों ने लोगों को कोरोना से बचाव पर जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संदीप शर्मा ने की। आसरा के कलाकारों ने सबसे पहले देशभक्ति गीत एकता की राह पर मिलके चलो साथियों.., पेश किया। लोक गायिका सोना और लक्ष्मी ने चीटा ता तेरा चोला काला डोरा हो शंभुआ दाढ़ी चीट्टी हो.., पेश किया।
विज्ञापन

इसके बाद नुक्कड़ नाटक कोरोना दा बचाव.., से लोगों को सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन, व्यक्तिगत सफाई, बार-बार हाथ धोना, मास्क को सही ढंग से पहनना और बिना आवश्यक कार्य घर से बाहर ने निकलने पर जागरूक किया गया। इस मौके पर कलाकार राम लाल वर्मा, सरोज, अनुजा, रमेश, गोपाल आदि ने नुक्कड़ नाटक से संतुलित आहार लेने पर भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसरा संस्था के सिरमौर प्रभारी जोगेंद्र हाब्बी ने बताया कि खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संदीप शर्मा ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed