फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   corona in sirmaur

सिरमौर में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले

Sun, 01 Aug 2021 07:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
corona in sirmaur
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर इजाफा दर्ज हो रहा है। जुलाई माह के शुरुआती दो सप्ताह के दौरान जिले में संक्रमण के मामलों में भारी कमी दर्ज की जा रही थी लेकिन अंतिम सप्ताह की अवधि में संक्रमण के मामलों में इजाफा हुआ है। पिछले 11 दिनों में कोरोना संक्रमण से पीड़ित सक्रिय मामलों का आंकड़ा 14 तक पहुंच गया है। जबकि 11 दिन पहले जिले में महज तीन ही सक्रिय मामले रह गए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 21 जुलाई को जिले में सक्रिय मामलों का आंकड़ा महज तीन रह गया था। 22 जुलाई को तीन और मामले आने से यह संख्या पांच हो गई। इसके बाद 24 तक यह संख्या पांच ही रही लेकिन 25 जुलाई को फिर तीन और मामले आने के बाद यह आंकड़ा आठ पहुंच गया। इसके बाद यह आंकड़ा बढ़कर 11 और अब 14 हो गया है। हालांकि, रविवार शाम को आने वाली रिपोर्ट में भी मामले घट या बढ़ सकते हैं लेकिन इतना जरूर है कि मामले कम होने के बाद लोग लापरवाह हो गए हैं। बाजार, सामाजिक कार्यक्रमों आदि में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं हो रहा। वहीं, लोग ढंग से मास्क भी नहीं पहन रहे। खेल मैदानों में भी बिना मास्क लोग घूमते हुए देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए नियमों का कढ़ाई से पालन करने की अपील की है। साथ ही पुलिस प्रशासन को भी सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं। उपायुक्त रामकुमार गौतम ने कहा कि कोरोना को जड़ से खत्म करने के लिए हमें इससे बचाव के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के नए मामले आ रहे हैं। हालांकि, इनकी संख्या फिलहाल कम है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तमाम सावधानियां बरतें। भीड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और मास्क का हमेशा प्रयोग करें। उन्होंने यह भी अपील कि है कि अपने हाथों को बार-बार धोते रहे या फिर सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed