{"_id":"60d234eb8ebc3e6efa6d4424","slug":"corona-in-sirmaur-nahan-news-sml374487729","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका लगवाने को उमड़ी भीड़, टूटे सामाजिक दूरी के नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका लगवाने को उमड़ी भीड़, टूटे सामाजिक दूरी के नियम
विज्ञापन
नाहन के नगर परिषद कार्यालय में कोविड वैक्सीन लगवाती युवती।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन/ ददाहू (सिरमौर)। समय: सुबह 10:20 बजे। स्थान: दिल्ली गेट के समीप आयुर्वेदिक अस्पताल। अस्पताल के गेट तक लोगों की लाइन लगी है। 18 वर्ष से 44 वर्ष तक की आयु के लोग यहां कोविशील्ड का टीका लगवाने के लिए पहुंचे हैं।
मास्क लगाकर लाइन में खड़े इन लोगों के बीच नियमानुसार दो गज की दूरी होनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। टीका लगवाने के लिए अधिक लोग आने के कारण दो गज की दूरी का पालन करना यहां मुश्किल हो गया। सिरमौर जिले के कई टीकाकरण केंद्रों में यही हाल देखने को मिला। टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी तो सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ गईं।
नगर परिषद के कार्यालय में हालांकि भीड़ कम थी लेकिन भीतर जगह कम होने की वजह से कर्मियों को दिक्कतें जरूर हो रही है। ददाहू में बनाए गए केंद्र में भी लोगों की ठीकठाक भीड़ देखी गई। यहां शाम तक शत प्रतिशत 200 लोगों ने कोविशील्ड का टीका लगवाया। सुबह लगभग 11:30 बजे यहां लंबी लाइन लगी हुई थी। मंगलवार को जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के 7963 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगाई गई।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. केके पराशर ने बताया कि अभी तक 18 से 44 आयु वर्ग में जिला के 36,204 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में अभी तक सभी वर्गों में कुल 1,65,245 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
-लक्ष्य से अधिक हुआ टीकाकरण-
मंगलवार को जिले में लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हुआ। जिले में सात हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। आज 7963 लोगों को टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि टीकाकरण की प्रतिशतता 112 फीसदी रही। उन्होंने कहा कि टीकाकरण सुरक्षा के लिए अहम है। लोगों को ऐसे ही बढ़ चढ़कर इस अभियान में भाग लेना है।
---------------------