फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   corona in sirmaur

400 वाहनों का प्रवेश, बिना पंजीकरण वाले 50 वाहन लौटाए

Mon, 14 Jun 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
corona in sirmaur
पांवटा साहिब (सिरमौर)। समय सुबह: 11: 15 बजे। स्थान बहराल बैरियर। बाहरी राज्य से कुछ लोग हिमाचल आ रहे हैं। उनके पास न तो ई-पास है और न ही कोई पंजीकरण करवाया है लेकिन हिमाचल में छूट मिलने की बात कहकर वह राज्य में प्रवेश की जिद पर अड़े हैं। बैरियर पर तैनात टीम को उन्हें समझाने में काफी माथा-पच्ची करनी पड़ी। बाहरी राज्यों से आने वालों को समझाना पड़ा कि कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट की अब जरूरत नहीं है लेकिन अन्य औपचारिकताएं यथावत रखी गई हैं।
विज्ञापन

सिरमौर के पांवटा साहिब में हरियाणा और उत्तराखंड की सीमाओं पर पुलिस तथा शिक्षा विभाग टीमें राज्य सीमा बैरियरों पर अलर्ट नजर आई। पांवटा साहिब की सीमाओं पर 400 वाहनों का प्रवेश हुआ। हरियाणा एवं उत्तराखंड राज्यों से करीब 900 लोगों ने प्रवेश किया। ई-पास वाले वाहनों की संख्या 275 रही। बिना ई-पास और औपचारिकताओं को पूरा नहीं करने वाले लगभग 50 वाहनों को वापस भेजा गया। नाका प्रभारी जय प्रकाश ने कहाकि कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने की अनिवार्यता को खत्म किया गया है। कुछ वाहन बिना ई -पास के प्रवेश करना चाहते थे। ऐसे वाहन चालकों को समझाना पड़ रहा है। करीब तीन दर्जन वाहन ई-पास नहीं होने और तमाम औपचारिकताओं को पूरा नहीं करने पर वापस भेजे गए।
विज्ञापन

समय दोपहर 2:50 बजे। करीब 50 वाहन हिमाचल में प्रवेश कर चुके थे। मैनूअल 32, मजदूर और स्वास्थ्य सेवा सुविधाओं के लिए प्रदेश में 48 लोगों ने प्रवेश किया। जबकि 50 लोग ई-पास से दाखिल हुए। वहीं, दोपहर को उत्तराखंड राज्य सीमा पुलिस तथा शिक्षा विभाग टीमें राज्य सीमा बैरियरों पर अलर्ट नजर आईं। उत्तराखंड राज्य सीमा पर गोविंदघाट बैरियर से दर्जनों वाहन बिना ई -पास के पहुंचे। इन वाहन चालकों ने स्थानीय केंद्रों में ई-पास बनवाए। उसके बाद ही प्रवेश करने दिया गया। शर्तें पूरी नहीं करने वाले करीब एक दर्जन वाहन वापस भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंदघाट सीमा बैरियर पुलिस नाका के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि सभी औपचारिकताओं को पूरा करने पर ही उत्तराखंड से राज्य में प्रवेश करने दिया जा रहा है। उत्तराखंड बैरियर से सोमवार को ई-पास से 225, मैनूअल 96 तथा 442 मजदूर आए। स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जरूरी कार्य को पहुंचे लोगों को सभी औपचारिकताओं को पूरा करने पर प्रवेश करने दिया गया। करीब 746 लोगों ने प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed