फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   coron update

सिरमौर में 37 नए कोरोना संक्रमित, तीन हुए ठीक

Sat, 19 Sep 2020 12:06 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
coron update
नाहन (सिरमौर)। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार फैल रहा है। शुक्रवार को जिले में 37 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कोविड लैब में 22 जबकि रैपिड एंटीजन टेस्ट में 15 लोग पॉजिटिव निकले हैं। पुलिस थाना शिलाई में एक पुलिस कर्मचारी भी पॉजिटिव निकला। जबकि हाउसिंग बोर्ड कालोनी में छह वर्ष का बच्चे में संक्रमण होने की पुष्टि हुई। हालांकि तीन संक्रमितों के ठीक होने से कुछ राहत जरूर मिली है। पॉजिटिव आए लोग सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को आइसोलेट कर दिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज की लैब में जांच के लिए 137 नए और छह फॉलोअप सैंपल भेजे गए थे। फॉलोअप सैंपल में से तीन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यानि तीन लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इनमें 23 और 29 वर्ष की महिलाएं जबकि 48 वर्ष का एक पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा 137 नए सैंपलों में से 115 की रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि 22 पॉजिटिव आए। पॉजिटिव आए लोगों में शिलाई पुलिस थाना, सराहां अस्पताल में भी एक-एक लोग शामिल हैं। इसके अलावा नाहन में लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप, बंगा गांव, रोनहाट, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कालाअंब, पेट्रोल पंप नालन के समीप, यशवंत विहार कॉलोनी, पुलिस कॉलोनी नाहन, जाबल का बाग, झमारिया, रॉयल पैलेस नाहन, महलात की घाटी, सैनवाला, कच्चा टैंक नाहन, खांदा मटोली, में भी एक-एक पॉजिटिव आए। जबकि रामदासिया मोहल्ला नाहन में दो और रोनहाट में तीन लोग पॉजिटिव पाए गए। उधर, रैपिड एंटीजन टेस्ट में पांवटा साहिब में 14 और धगेड़ा ब्लॉक में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि पॉजिटिव आए लोगों को आईसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed