{"_id":"66a0e532b6c90c21020bf79b","slug":"consumers-must-pay-all-house-tax-till-31-october-abd-get-30-percent-discount-nahan-news-c-177-1-ssml1030-128821-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गृहकर एकमुश्त 31 अक्तूबर तक जमा करवाने पर मिलेगी 30 फीसदी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गृहकर एकमुश्त 31 अक्तूबर तक जमा करवाने पर मिलेगी 30 फीसदी छूट
विज्ञापन
गृहकर एकमुश्त 31 अक्तूबर तक जमा करवाने पर मिलेगी 30 फीसदी छूट
पांवटा साहिब नगर परिषद की करीब 12 करोड़ की गृहकर राशि लंबित
नियमित गृहकर राशि मिलने पर ही आत्मनिर्भर हो सकेगी नगर परिषद
सुरेश तोमर
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद पांवटा साहिब में गृहकर आय का सबसे प्रमुख साधन है लेकिन पिछले 22 वर्षों से करीब बारह करोड़ रुपये से अधिक लंबित राशि फंसी हुई है। नगर परिषद ने एक अगस्त से 31 अक्तूबर 2024 तक एकमुश्त गृह कर राशि जमा करवाने पर 30 फीसदी छूट देने का फैसला लिया है।
गृहकर समय पर मिलता रहे तो पांवटा नगर परिषद आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सकेगी। शहरी क्षेत्र के सभी 13 वार्डों के विकास को तीव्र गति मिल सकती है।
बता दें कि पांवटा साहिब नगर परिषद क्षेत्र में वर्ष 2001-02 से गृहकर शुरू किया गया था। गृहकर की दरें रिहायशी भवन और व्यावसायिक संस्थान के अनुसार तय की गई थीं। वर्तमान में कुल 13 वार्ड में लगभग 7,500 आवासीय और वाणिज्यिक भवन हैं। 22 से अधिक वर्षों के बाद भी हजारों परिवारों ने गृह कर जमा नहीं किया है जिससे लंबित गृह कर का आंकड़ा 12 करोड़ रुपये से पार जा
चुका है। कई बार नगर परिषद ने गृह कर जमा नहीं करवाने वालों को नोटिस भी जारी किए हैं। सर्वाधिक गृहकर राशि नगर निकाय चुनाव के दौरान एकत्रित होती रही है क्योंकि लंबित गृहकर राशि वसूलने के बाद ही एनओसी जारी की जाती है।
विज्ञापन
बिना गृहकर राशि जमा करवाए कोई प्रत्याशी निकाय चुनाव नहीं लड़ सकता है। अब नगर परिषद ने लंबित गृहकर वसूलने को नया फार्मूला तैयार किया है। इसमें एक अगस्त से 31 अक्तूबर 2024 तक लंबित गृहकर एकमुश्त जमा करवाने पर 30 फीसदी की छूट प्रदान की जाएगी।
उधर, पांवटा साहिब नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर तथा उपाध्यक्ष ओपी कटारिया ने बताया कि गृहकर के रूप में करोड़ों रुपये लंबित पड़े हैं। नगर परिषद पांवटा ने फैसला लिया है कि एक अगस्त से 31 अक्तूबर 2024 तक एकमुश्त गृहकर जमा करवाने वाले को 30 फीसदी छूट प्रदान की जाएगी। कहा कि यदि शहरी क्षेत्र में रिहायशी भवन और व्यावसायिक संस्थानों से नियमित गृहकर मिलता रहे तो शहरी विकास में तीव्र गति आ सकती है। नगर परिषद पांवटा आत्मनिर्भरता की तरफ
बढ़ सकेगी।
संवाद
...