फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   consumers jagrukta programme in rajgarh

कोई भी अनावश्यक एप्लीकेशन मोबाइल पर न करें डाउनलोड : कंवर

Wed, 04 Dec 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
consumers jagrukta programme in rajgarh
कोई भी अनावश्यक एप्लीकेशन मोबाइल पर न करें डाउनलोड : कंवर
विज्ञापन

प्रतिभागियों को साइबर अपराध और ठगी से बचने पर किया जागरूक
राजगढ़ आईटीआई में हिमाचल उपभोक्ता संरक्षण परिषद ने किया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राजगढ़ में हिमाचल उपभोक्ता सरंक्षण परिषद ने बुधवार को भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ट्राई के सहयोग से उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इसमें दूरसंचार व प्रसारण से संबंधित उपभोक्ताओं के पक्ष में चलाई जा रही ट्राई की योजनाओं और साइबर ठगी से सतर्क रहने की जानकारी दी। परिषद के अध्यक्ष जोगेंद्र कंवर ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज के इस डिजिटल युग में ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ रहे हैं, इसलिए माेबाइल और विशेषकर जब इंटरनेट का उपयोग करते हैं उस समय सतर्कता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को साइबर अपराध और सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से किस प्रकार ब्लैकमेल होने से बचा जा सकता है इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक एप्लीकेशन मोबाइल पर डाउनलोड न करें, अपनी किसी प्रकार की निजी जानकारी और बैंक खाते से संंबंधित जानकारी, एटीएम पासवर्ड व ओटीपी किसी से साझा न करें। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार के साइबर अपराध की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1930 पर फोन पर दर्ज करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा सेवानिवृत्त जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ने भी उपभोक्ताओं को अपनी रोजमर्रा की खरीदारी करते समय रखी जाने वाली सतर्कता संबंधी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नियमानुसार प्रत्येक बंद पैकेट में बिकने वाले सामान पर अधिकतम खुदरा मूल्य के साथ-साथ निर्माता का नाम-पता, निमार्ण की तिथि, एक्सपायरी तिथि और वजन छापना जरूरी है। कभी भी खुदरा मूल्य से अधिक दाम का भुगतान नहीं करना चाहिए। परिषद के वित्त सचिव अनोखी राम वर्मा ने सभी प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया।

संस्थान के वरिष्ठ अनुदेशक सेवा राम ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए हिमाचल उपभोक्ता संरक्षण परिषद का आभार व्यक्त किया और प्रतिभागियों से आग्रह किया कि जो महत्वपूर्ण जानकारी उन्हें मिली है वह अपने मित्रों, संबंधियों और परिवारजनों से साझा करें।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed