फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Construction of four-storey girls hostel at Nahan College begins at a cost of Rs 9.50 crore.

Sirmour News: नाहन कॉलेज में 9.50 करोड़ से चार मंजिला कन्या छात्रावास का निर्माण शुरू

Thu, 06 Nov 2025 07:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
Construction of four-storey girls hostel at Nahan College begins at a cost of Rs 9.50 crore.
नाहन कॉलेज में बन रहा छात्रावास भवन। संवाद
120 छात्राओं को रहने की मिलेगी सुविधा, बीएसएनएल करवा रहा निर्माण
विज्ञापन


प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान से स्वीकृत हुई है धनराशि

चंद्र ठाकुर

नाहन (सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में छात्राओं के लिए चार मंजिला आधुनिक छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है। भवन का निर्माण कार्य बीएसएनएल की ओर से प्रगति पर है। विभाग अब तक इस परियोजना के लिए 3 करोड़ रुपये जारी कर चुका है।
महाविद्यालय परिसर में ही यह छात्रावास बनने से छात्राओं को पढ़ाई के साथ रहने की भी सुविधा मिलेगी। लगभग 9.50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा भवन प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत स्वीकृत किया गया है। छात्रावास में 120 छात्राओं के रहने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

प्रदेश के सबसे पुराने महाविद्यालयों में शुमार नाहन कॉलेज में फिलहाल लगभग 2100 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यहां कन्या छात्रावास की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। वर्तमान में छात्रावास का संचालन जिला परिषद भवन के पास अमर बोर्डिंग भवन में किया जा रहा है। इसकी क्षमता मात्र 55 छात्राओं की है। यह कॉलेज परिसर से काफी दूर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएनएल को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का लक्ष्य दिया है। छात्रावास तैयार होने से ग्रामीण क्षेत्रों से पढ़ने आने वाली छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें फिलहाल नाहन में महंगे किराये के कमरों में रहना पड़ता है।

नाहन महाविद्यालय के कैंपस में कन्या छात्रावास का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बीएसएनएल को करीब 3 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। भवन तैयार होने पर ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
-डॉ. विभव कुमार शुक्ला, प्रधानाचार्य, नाहन कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed