फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   constable bharti form not submitted

Sirmour News: पुलिस कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को दिक्कतें, जमा नहीं हो रहे फॉर्म

Sat, 25 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
constable bharti form not submitted
-पांवटा साहिब क्षेत्र के युवा बोले लाइव फोटो व आयु सीमा अपडेट के कारण भारी परेशानी
विज्ञापन

-20 जुलाई को कैबिनेट बैठक में पुलिस भर्ती को एक वर्ष की आयु सीमा बढ़ाने की घोषणा हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरने में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसमें सबसे अधिक दिक्कत लाइव फोटो अपलोड करने में आ रही है। कई अभ्यर्थियों का कहना है कि लाइव फोटो सफलतापूर्वक लेने के बाद भी फॉर्म जमा नहीं हो रहा, जिसके कारण वे आवेदन की प्रक्रिया पूरा नहीं कर पा रही हैं।
स्थानीय लोगों सलीम, दविंदर सहोता , तनुजा, पंकज, दीपक व इरफान का कहना है कि 20 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक में पुलिस भर्ती के लिए एक वर्ष की आयु सीमा बढ़ाने की घोषणा की गई है, लेकिन अभी तक पोर्टल पर इस संबंध में कोई आधिकारिक अपडेट लागू नहीं किया गया है। परिणामस्वरूप, जिन अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट मिलनी है, वे भी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। पिछले चार-पांच दिनों से लगातार ये समस्या हो रही है। युवाओं ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा, भर्ती प्राधिकरण से आग्रह किया है कि आवेदन पोर्टल से लाइव फोटो के विकल्प को हटाए, या फिर तकनीकी समस्या का कोई तुरंत समाधान किया जाए। एक वर्ष की आयु सीमा बढ़ाने के निर्णय को शीघ्र पोर्टल पर लागू कर पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाए।
विज्ञापन

स्थानीय युवाओं सलीम, कार्तिक व कपिल ने कहा कि लाइव फोटो की अनिवार्यता उचित प्रतीत नहीं होती, क्योंकि भर्ती प्रक्रिया के दौरान दस्तावेज सत्यापन, बायोमेट्रिक सत्यापन, शारीरिक परीक्षण तथा अन्य कई स्तरों पर अभ्यर्थियों की पहचान की पुष्टि की जाती है। इसलिए केवल लाइव फोटो की तकनीकी समस्या के कारण पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। इसलिए संबंधित विभाग से अनुरोध है कि इस विषय पर शीघ्र कार्रवाई करके प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों को राहत प्रदान की जाए।-------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed