{"_id":"585c02d64f1c1b8e03e3ae73","slug":"congress-strike-against-notbandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":" नोटबंदी के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
Updated Thu, 22 Dec 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कांग्रेस उग्र हो गई है। राजगढ़ में योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर के नेतृत्व में पच्छाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ रैली निकाले हुए कांग्रेसियों ने जोरदार नारेबाजी की। इससे माहौल गरमा गया।
पार्टी कार्यकर्ता वीरवार सुबह लोनिवि के विश्राम गृह में एकत्रित हुए, वहां से कार्यकर्ताओं ने रैली पुराने बस अड्डे तक निकाली। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता ‘नोटबंदी हाय हाय’,नरेंद्र मोदी हाय हाय’, ‘मोदी तेरे शासन में आग लगी है राशन में’ आदि नारे लगाए। पुराने बस अड्डे के समीप योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनावों में बड़े लुभावने वादे करके केंद्र में सता तो हासिल कर ली लेकिन ढाई साल के राज में वादे पूरा करना तो दूर नोटबंदी जैसा निर्णय लेकर आम आदमी की परेशानी बढ़ा दी। लाइनों में लगे करीब डेढ़ सौ लोगों की मौत हो गई, लेकिन मोदी सरकार अभी तक भी हालात में कोई सुधार नहीं ला पाई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज महंगाई आसमान को छू रही है और गरीब आदमी की थाली से दाल गायब है। लोगों को पंद्रह-पंद्रह लाख रुपये उनके खातेे में देने की बात करने वाले नरेंद्र मोदी ने हालत यह कर दी है कि अपने पैसे निकालने के लिए भी लोगों को घंटों लाइन में खडे़ होना पड़ रहा है। इसके बावजूद लोगों को जरूरत के अनुसार पैसे नहीं मिल रहे। कई युवाओं की शादियां टूट गईं। उन्होंने मांग की कि सरकार जल्द हालत को सुधारे और जब तक हालत सामान्य नहीं हो जाते हैं कांग्रेस पार्टी यूं ही विरोध करती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विधानसभा जिसका पूरे देश में सम्मान था, उसे भाजपा विधायकों ने ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन
इस मौके पर पच्छाद कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजकुमार, जिला परिषद उपाध्यक्षा परीक्षा चौहान, कांग्रेसी नेता दुर्गासिंह ठाकुर, प्रताप भगनाल, सुंदर सिंह ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश कुमार, दीपक धीर, विवेक शर्मा, चंद्रमणि ठाकुर, सुरेश कुमार, हरिदास बनोल्टा, रविदत्त शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, सदानंद व सुरेंद्र तोमर सहित काफी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
-----------
बॉक्स के लिए---
कांग्रेस की रैली रही फ्लाप : भाजपा
राजगढ़ (सिरमौर)। भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, प्रदेश किसान मोर्चा प्रवक्ता सुनील शर्मा, महामंत्री राजपाल व अनूप शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, मंडल प्रवक्ता नवीन शर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष सदानंद पुंडीर, मंडल सचिव देवदत्त, नरेश कौशल, जबर सिंह, शिशुपाल, नरेश ठाकुर, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष जियालाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर आदि नेताओं ने पच्छाद कांग्रेस की राजगढ़ और सराहां में नोटबंदी के खिलाफ रैली को फ्लाप करार दिया है। उन्होंने कहा कि रैली में बहुत कम लोग शामिल हुए जिससे पता चलता है कि कांग्रेस और मुसाफिर का जनाधार खत्म हो गया है। मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैसले से कांग्रेस को छोड़ कर पूरे देशवासी खुश है। इस फैसले से कालाधन और भ्रष्टाचार का कलंक मिटा है।