{"_id":"6a649c1ef8c3a4ac710c926f","slug":"congress-pradarshan-in-ponta-sahib-nahan-news-c-177-1-ssml1030-184325-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जंतर मंतर लाठीचार्ज के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस पांवटा इकाई ने निकाली आक्रोश रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जंतर मंतर लाठीचार्ज के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस पांवटा इकाई ने निकाली आक्रोश रैली
विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब ने दिल्ली में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ शनिवार को धरना
केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा, एनडीए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई
नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज निंदनीय: हरप्रीत सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। केंद्र सरकार के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस ने शनिवार को पांवटा साहिब में आक्रोश रैली निकाली। रैली विश्राम गृह से गीता भवन होकर मुख्य बाजार से वाल्मीकि चौक तक पहुंची। इस दौरान जंतर-मंतर में धरना देने वाले छात्राओं-युवाओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र की एनडीए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। कांग्रेस बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर भी जनता के बीच जाकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराएगी।
कांग्रेस मंडल अध्यक्ष हरप्रीत सिंह रतन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विश्राम गृह से रैली शुरू की और पूरे शहर का भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शिक्षा मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की। रैली में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तानाशाही नहीं चलेगी, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो और छात्रों पर अत्याचार बंद करो के नारे लगाए तथा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की शिक्षा नीति को छात्रों विरोधी बताया। रैली लोक निर्माण विश्राम गृह से शुरू होकर गीता भवन, मुख्य बाजार, वाल्मीकि चौक पहुंची।
इस अवसर पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष हरप्रीत सिंह रतन, पूर्व अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पार्षद डॉ. रोहताश नांगिया ने कहा कि जब से देश में भाजपा सरकार सत्ता में आई है, तब से लगातार किसानों और अब छात्रों पर अत्याचार किया जा रहा है। नीट पेपर लीक होना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। ऐसे गंभीर मामले में शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए था, लेकिन इसके बजाय दिल्ली में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने कहा कि देश में तानाशाही सरकार चल रही है जो युवाओं की आवाज को दबाना चाहती है। कहा कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर नजाकल अली हाशमी, तरसेम सिंह सग्गी, सिमरत सिंह, सुजाता शर्मा, बलराज, प्रदीप चौहान, रजत शर्मा और संदीप बतरा समेत कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।-- -- -- -- -- -

इस अवसर पर नजाकल अली हाशमी, तरसेम सिंह सग्गी, सिमरत सिंह, सुजाता शर्मा, बलराज, प्रदीप चौहान, रजत शर्मा और संदीप बतरा समेत कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।