फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   congress pradarshan in dadhahu

Sirmour News: इनका जरा देखो धंधा, राम नाम का खा गए चंदा.., के नारों से गूंजा ददाहू

Mon, 27 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
congress pradarshan in dadhahu
ददाहू में चंदा चोरी को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
सचित्र
विज्ञापन


इनका जरा देखो धंधा, राम नाम का खा गए चंदा.., के नारों से गूंजा ददाहू
राम मंदिर के चंदा चोरी मामले पर ददाहू में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। अयोध्याजी के राम मंदिर में चंदा चोरी मामले को लेकर रेणुकाजी ब्लॉक कांग्रेस ने सोमवार को ददाहू में प्रदर्शन करके केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। साथ ही भगवान राम का चंदा चोरी करने वाले दोषियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इनका जरा देखो धंधा, राम नाम का खा गए चंदा.., के नारे भी लगाए। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तपेंद्र चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्राम गृह से लेकर सतीबाग स्थित हनुमान मंदिर तक जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मंदिर हनुमान चालीसा का पाठ करके हुए केंद्र सरकार के नेताओं को सदबुद्धि प्रदान करने और दोषियों को पकड़वाने के लिए पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

तपेंद्र चौहान ने कहा कि ऐसी करतूत के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए था। इस मौके पर ब्लॉक उपाध्यक्ष जय गोपाल शर्मा, महासचिव मित्र सिंह तोमर, हरिंद्र शास्त्री, काकू राम भारद्वाज, विरेंद्र शर्मा, विक्रम सिंह, श्यामा ठाकुर व आशा शर्मा सहित सैनधार, धारटीधार और रेणुका जोन के पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed