फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Congress pays tribute to former Chief Minister Virbhadra Singh in district Sirmaur

जिला सिरमौर में कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि

Thu, 23 Jun 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Congress pays tribute to former Chief Minister Virbhadra Singh in district Sirmaur
कांग्रेस भवन नाहन में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित क - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला कांग्रेस ने वीरभद्र सिंह की पहली जयंती विकास दिवस के रूप में मनाई। इस मौके पर कांग्रेस ने जिला और मंडल मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके दिखाए रास्ते पर चलने की शपथ ली।
विज्ञापन

कांग्रेस भवन नाहन में ब्लॉक कांग्रेस की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सोलंकी, ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञान चंद चौधरी, वरिष्ठ नेता रूपेंद्र ठाकुर समेत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। अजय सोलंकी ने कहा कि वीरभद्र सिंह बेशक हमारे बीच नहीं हैं लेकिन हिमाचल के लोगों के दिलों में आज भी हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर उपमा धीमान, नरेंद्र तोमर, राकेश गर्ग, मनीराम पुंडीर, बिनेश राणा आदि उपस्थित रहे। दूसरी तरफ नाहन के आस्था स्पेशल स्कूल में प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इकबाल चौधरी और पार्षद योगेश गुप्ता ने अलग से विकास दिवस मनाया। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को फल, मिठाइयां और खाद्य सामग्री बांटी। इस मौके पर पार्षद वीरेंद्र पासी पूर्व पार्षद कैप्टन सलीम, संदीप शर्मा, प्रेम सिंह, बलदेव सिंह, दिनेश ठाकुर, कर्मदीप राणा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ददाहू अस्पताल में बांटे फल
ददाहू (सिरमौर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ददाहू अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। साथ ही वीरभद्र के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल की रेणुका इकाई के प्रधान सतीश्वर शर्मा, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्यामा ठाकुर, सोहन सिंह तोमर, राम रतन चौहान, जयपाल ठाकुर, बलविंदर सिंह, अरुणा, आशा आदि मौजूद रहे।
शिलाई अस्पताल में भी बांटे फल
शिलाई (सिरमौर)। स्थानीय विश्राम गृह में विधायक हर्षवर्धन चौहान और कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। शिलाई ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नागरिक अस्पताल शिलाई में मरीजों को फल बांटे। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरिराम सिंगटा उर्फ राजू शास्त्री, ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम शर्मा, अरुण राणा, दिनेश सिंगटा, अतर राणा और रमेश नेगी आदि उपस्थित रहे।
मुलान गांव में सड़क का उद्घाटन
नौहराधार/संगड़ाह (सिरमौर)। श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की गनोग पंचायत में वीरभद्र सिंह की प्रथम जयंती पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विधायक विनय कुमार ने शिरकत की। उन्होंने गनोग पंचायत के मुलान गांव के लिए एंबुलेंस सड़क का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला के स्कूल भवन का भी उद्घाटन किया।

सराहां में भी मनाई जयंती
सराहां (सिरमौर)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सराहां में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर समेत कार्यकर्ताओं ने सराहां सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांटे। इस दौरान देवेंद्र दत्त शास्त्री, राजेंद्र शर्मा, उषा तोमर, मोनी ठाकुर, श्याम लाल फरमाहे, धर्म सिंह, सुधीर ठाकुर व राजेश ठाकुर समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed