फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   congress party in sirmaur distric organised railly and pradarsan on the issues of police bharti paper leak

भाजपा के राज में बेरोजगारों से हो रहा खिलवाड़ : अजय बहादुर

Mon, 09 May 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
congress party in sirmaur distric organised railly and pradarsan on the issues of police bharti paper leak
नौहराधार में सरकार के खिलाफ रोष रैली निकालते कांग्रेसी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन/सराहां/नौहराधार (सिरमौर)। पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर जिला सिरमौर में कांग्रेस ने सोमवार को भारी रोष प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाहन, सराहां और नौहराधार में रोष रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इसके बाद राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय नाहन में नाहन कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान चंद की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकाली। यह रैली कांग्रेस भवन से शुरू हुई जो विभिन्न मार्गों से होती हुई अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के बाहर पहुंचकर समाप्त हुई। यहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय बहादुर ने कहा कि भाजपा के राज में बेरोजगारों से खिलवाड़ हो रहा है। भर्तियां या तो कोर्ट में फंसी हैं या फिर उनके पेपर लीक हो रहे हैं। इससे प्रदेश के लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में चला गया है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को भी ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेता अजय सोलंकी, प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद, युवा नेता शिवी चौहान, ज्ञान चंद चौहान, युवा नेता जयदीप शर्मा, सलीम मोहम्मद, उपमा धीमान सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पच्छाद विस क्षेत्र के सराहां में ब्लॉक अध्यक्ष बेली राम शर्मा की अगुवाई में रोष रैली निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मुसाफिर ने कहा कि भाजपा की नालायकी से प्रदेश में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है।

वहीं रेणुका कांग्रेस ने नौहराधार में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में रोष प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेणुका मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान की अगुवाई में नौहराधार बाजार में रोष रैली निकाली। बाजार में सांकेतिक धरना भी दिया। तपेंद्र चौहान ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया। इस मौके पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में सराहां में प्रदर्शन करते पच्छाद कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता। स?

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में सराहां में प्रदर्शन करते पच्छाद कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता। स?- फोटो : NAHAN

नाहन में अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेसी नेता

नाहन में अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेसी नेता - फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed