फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   congress manrega bachao abhiyaan in ponta

केंद्र ने रोजगार चोरी के मकसद से बदला मनरेगा का नाम : धर्मेंंद्र सिंह धामी

Fri, 16 Jan 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
congress manrega bachao abhiyaan in ponta
भाटांवाली में मनरेगा बचाओ कार्यक्रम में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेसी नेता व का
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला
विज्ञापन

पांवटा साहिब भाटांवाली पंचायत में मनरेगा बचाव संग्राम कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शनिवार से मनरेगा बचाव संग्राम अभियान शुरू किया है। पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत भाटांवाली मेें शुक्रवार को इस अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। इसमें जिला संयोजक मनरेगा कार्यक्रम धर्मेंंद्र सिंह धामी, पूर्व विधायक पांवटा साहिब चौधरी किरनेश जंग और जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जिला संयोजक मनरेगा कार्यक्रम धर्मेंंद्र सिंह धामी ने कहा कि मोदी सरकार मनरेगा को खत्म करने पर तूली हुई है। मनरेगा का काम करने के सांविधानिक अधिकार को छिनने के प्रयास हो रहे हैं। पंचायतीराज को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने सशक्त किया है। अब केंद्र सरकार पंचायतों के विकास को दरकिनार करने में जुटी है। केंद्र सरकार से कांग्रेस की मांग है कि काम की गारंटी, मजदूरों की गारंटी व जवाबदेही की गारंटी हो। केंद्र इस योजना में बदलाव को तत्काल वापस लें। काम के सांविधानिक अधिकारी की पूर्ण बहाली की जाए। न्यूनतम दैनिक दिहाड़ी 400 की जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से लाए गए ऐतिहासिक कानूनों को खत्म करने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी पूरे देश में आंदोलन चला रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार मजदूर किसान बागवान और जनता विरोधी है। कांग्रेस केंद्र सरकार की ऐसी नीतियों के खिलाफ अपना विरोध जारी रखेगी।
विज्ञापन



कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार, पूर्व विधायक पांवटा साहिब चौधरी किरनेशजंग व ब्लॉक समन्वयक राकेश नेगी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हिमाचल में यह आंदोलन 25 फरवरी तक जारी रहेगा। केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने देश में पहले वोट चोरी किया अब वह रोजगार (मनरेगा) को भी चोरी करने का कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से केंद्र की मोदी सरकार ने मनरेगा का न केवल नाम बदला है, बल्कि इसके प्रारूप को भी पूरी तरह बदल दिया है। इससे देश पर कर्ज बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, कांग्रेसी नेता अवनीत लांबा, राकेश चौधरी, सुभाष शर्मा, सिमरत सिंह, नैन सिंह, घासी राम, बलदेव सिंह समेत पांवटा मंडल कांग्रेस से वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।


(बाक्स)-
मनरेगा का नाम बदलकर महात्मा गांधी का अपमान : किरनेश जंग
- पांवटा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर महात्मा गांधी का अपमान किया गया है। भाजपा केंद्र सरकार मनरेगा जैसे कानूनों को कमजोर करने में जुटी है। केंद्र से ग्रांट ना आने के कारण हिमाचल में मनरेगा के कार्य में देरी हो रही है। इस से हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
संवाद
़,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed