फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   congress begin membership abhiyaan in aanjbhoj ares in ponta sahib

कांग्रेस ने आंजभोज इलाके में छेड़ा सदस्यता अभियान

Sat, 05 Mar 2022 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
congress begin membership abhiyaan in aanjbhoj ares in ponta sahib
गिरिपार क्षेत्र के आंजभोज क्षेत्र में जन संपर्क अभियान के दौरान पूर्व विधायक किरनेश जंग व अन्य क? - फोटो : NAHAN
पुरुवाला(सिरमौर)। पांवटा ब्लॉक कांग्रेस की ओर से गिरिपार क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क एवं सदस्यता अभियान चलाया गया है। इस कड़ी में शनिवार को आंजभोज क्षेत्र के गांव दीघाली, कंडेला अदवाड और डांडा आंजभोज जोन अध्यक्ष हिरदया राम चौहान की अध्यक्षता में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदस्यता अभियान पर बल दिया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व विधायक किरनेश जंग कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो गरीबों, मजदूरों, दलितों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि आज महंगाई बेलगाम हो चुकी है। युवा बेरोजगार सड़कों पर भटक रहा है। हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि आगामी विधानसभा के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाएं।
विज्ञापन

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी सचिव हरप्रीत सिंह रत्न, पूर्व चेयरमैन संत राम, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहब्बत अली, जामनीवाल जोन अध्यक्ष इकबाल सिंह, रंगी लाल, जगदीश लाला, प्रेम पाल, इंदर सिंह, मोहन सिंह, धनवीर, मीरा देवी, हीरा सिंह, सोमा देवी, नीमा देवी, रघुवीर सिंह, मदन खत्री, चतर सिंह, माम चंद, सुरेंद्र लाला, निर्मल, धीरज शर्मा, राजू पोलिया, बलबीर सिंह, जगदीश सिंह, दिनेश, समीर, हेम राज आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed