फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Colors of Hati culture showcased before BRICS nations

Sirmour News: ब्रिक्स देशों के के सामने बिखरे हाटी संस्कृति के रंग

Thu, 23 Jul 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Colors of Hati culture showcased before BRICS nations
आसरा संस्था ने दीपक, परात नृत्य और तावली नाटी से जीता दिल
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिमाचल की लोक परंपरा का बढ़ाया मान
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में चंडीगढ़ में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में सिरमौर की हाटी लोक संस्कृति ने अलग पहचान बनाई। लोक कलाकार डॉ. जोगेंद्र हाब्बी के नेतृत्व में आसरा संस्था के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से विदेशी प्रतिनिधियों को भारतीय लोक संस्कृति की विविधता और समृद्ध परंपरा से परिचित कराया।
उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला और संस्कृति विभाग चंडीगढ़ के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम का शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति से शुभारंभ हुआ। इसके बाद हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए आसरा संस्था के कलाकारों ने दीपक, परात नृत्य और तावली नाटी डालकर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

हाब्बी ने बताया कि ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों और 10 सहयोगी देशों के प्रतिनिधि इस बैठक में स्वास्थ्य सुरक्षा, टीबी अनुसंधान, चिकित्सा उत्पाद विनियमन, पारंपरिक चिकित्सा, महामारी प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन तथा स्वस्थ जीवनशैली जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक विषयों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed