फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   colleges of sirmaur

सिरमौर के कॉलेजों में हजारों छात्र देंगे अंतिम वर्ष की परीक्षा

Wed, 30 Jun 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
colleges of sirmaur
सिरमौर जिला के ददाहू कॉलेज में परीक्षा हॉल को सैनिटाइज करता कर्मचारी। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के कॉलेजों में वीरवार से अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू होंगी, जिसमें जिला सिरमौर के सैकड़ों छात्र परीक्षा देंगे। इसको लेकर कॉलेज प्रबंधन ने सभी आवश्यक तैयारियां कर ली हैं। कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर सामाजिक दूरी का पालन करवाया जाएगा। कॉलेजों में बनने वाले परीक्षा हॉल पहले ही सैनिटाइज किए गए हैं। परीक्षा केंद्र में विद्यार्थियों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ बैठाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में अंतिम वर्ष के कुल 650 के करीब विद्यार्थी परीक्षा देंगे। ददाहू कॉलेज में 65 विद्यार्थी इस परीक्षा में बैठेंगे। मॉडल कॉलेज सराहां में 56 छात्र, पांवटा साहिब कॉलेज में 206 और शिलाई कॉलेज में 60 छात्र-छात्राएं परीक्षा में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा पांवटा साहिब में लगभग 200 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में वीरवार को 121 छात्र राजनीतिक शास्त्र की परीक्षा देंगे। महाविद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य डॉ. देवराज शर्मा ने बताया कि एसओपी नियमों का पालन करते हुए महाविद्यालय में परीक्षाएं करवाई जा रही हैं, जिसमें परीक्षा से पूर्व ही पूरे महाविद्यालय परिसर को सैनिटाइज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया छात्रों की थर्मल स्कैनिंग और हाथों को सैनिटाइज करने के बाद ही परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। इसके अलावा एक सीट छोड़कर दूसरे छात्र को बैठाने की व्यवस्था की गई है। बीए अंतिम वर्ष में कुल 153 छात्र हैं, जिसमें से 90 फीसदी छात्रों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। कई छात्रों ने अपने स्तर पर औषधालय जाकर वैक्सीन लगवाई है। 15 जुलाई से द्वितीय वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं भी आरंभ हो जाएंगी।
..............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed