फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cm jai ram invited for renuka fair

रेणुका मेले में आने के लिए मुख्यमंत्री को दिया न्योता

Sun, 07 Nov 2021 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
cm jai ram invited for renuka fair
श्रीरेणुकाजी मेले के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को निमंत्रण देते भाजपा नेता बलबीर चौहान। - फोटो : NAHAN
संगड़ाह(सिरमौर)। श्री रेणुका जी में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में आने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को औपचारिक निमंत्रण दिया गया। भाजपा नेता बलबीर चौहान ने शिमला में मुख्यमंत्री से भेंट करके उनको मेले में आने के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन

बता दें कि इस वर्ष 13 से 19 नवंबर तक रेणुका जी में अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला आयोजित किया जा रहा है। परंपरा के अनुसार इस मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री और समापन राज्यपाल करते हैं। इसके चलते भाजपा नेता बलबीर चौहान ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को इस मेले का शुभारंभ करने के लिए निमंत्रण दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी को भी मेले में आने के लिए निमंत्रण दिया गया। बलबीर चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ-साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊर्जा मंत्री निमंत्रण को स्वीकार कर चुके हैं। इसके अलावा भाजपा नेताओं और पंचायत प्रतिनिधियों को भी मेले के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed