फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cleaness week start in sirmaur

सिरमौर में स्वच्छता सप्ताह का आगाज

Tue, 10 Aug 2021 12:18 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
cleaness week start in sirmaur
नाहन के चौगान मैदान से शुरू हुए स्वच्छता अभियान को हरी झंडी दिखाते उपायुक्त रामकुमार गौतम। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में नौ से 15 अगस्त तक चलने वाले स्वच्छता अभियान का आगाज हो गया है। सोमवार को उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने नाहन के चौगान मैदान से इस अभियान का आगाज किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इसलिए इसे केवल एक सप्ताह तक सीमित न रखते हुए जीवन भर जारी रखना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर नाहन शहर के 13 वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। इसके लिए 13 टुकड़ियां बनाई गईं जिनका नेतृत्व संबंधित वार्ड के पार्षद और सरकारी विभागों के जिला स्तर के अधिकारियों ने किया। इनमें स्वयं सहायता समूह, सेवा भारती, नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवी तथा नगर परिषद के सफाई कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन

इन टुकड़ियों ने अत्यधिक गंदगी वाले शहर के 14 हॉट स्पॉट इलाकों में जाकर सफाई की। इस अभियान के तहत जिला के सभी छह उपमंडलों में भी साफ सफाई अभियान चला। इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया। उपायुक्त ने कहा कि मानव जीवन में स्वच्छता का बहुत महत्व है जिसके तहत केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर जन सहभागिता के साथ पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने की पहल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग करने पर ही उसका सही निष्पादन हो सकता है। इसलिए लोग अपने घरों और दुकानों का कूड़ा अलग-अलग करके रखें और नगर परिषद की डोर-टू-डोर कूड़ा ले जाने वाली गाड़ी में डालें। कहा कि लोगों के सहयोग के बिना अपने शहर और गांव को साफ रख पाना मुमकिन नहीं है। इस अवसर पर उपायुक्त ने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई और सभी टुकड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खुशहाल चंद शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर, एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, सहायक आयुक्त डॉ. प्रियंका चंद्रा, अध्यक्ष नगर परिषद नाहन श्यामा देवी, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed