फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   civic amenities

नोटिस मिलने से हड़कंप, लोग स्वयं तोड़ रहे अवैध कब्जे

Fri, 30 Aug 2019 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
नाहन में स्वयं ही अवैध कब्जे को हटाते शहरवासी। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन में अवैध कब्जों और अवैध निर्माण पर एक बार फिर कार्रवाई होने जा रही है। हाईकोर्ट के सख्त आदेशों के बाद नगर परिषद ने कुछ अरसे पहले ही शहर में अवैध कब्जे हटाने की मुहिम छेड़ी थी। इस मुहिम में छोटे-छोटे कब्जों को हटाया गया। अब शहर में बड़े कब्जों पर नगर परिषद की गाज गिरना तय माना जा रहा है। नगर परिषद ने शहर के करीब 125 लोगों को कब्जा हटाने के आदेश दिए हैं। कई अवैध कब्जाधारियों के बिजली और पानी के कनेक्शन भी काटे गए हैं। नगर परिषद के नोटिस मिलने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। कई लोगों ने स्वयं ही अपने अवैध निर्माण और कब्जों को तोड़ना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर में अवैध कब्जों को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त आदेश दिए हैं। कुछ दिन पहले नगर परिषद ने शहर के विभिन्न हिस्सों में अवैध कब्जे हटाए थे। इसके बाद अवैध कब्जा करने वाले कई लोगों के बिजली के कनेक्शन भी काटे गए। कुछ दिन पहले ही अब नगर परिषद ने अवैध कब्जाधारियों को कब्जे हटाने के नोटिस जारी किए हैं। नगर परिषद ने कब्जे हटाकर नगर परिषद को सूचित करने को कहा है। तय समय अवधि के भीतर यदि अवैध कब्जे स्वयं नहीं हटाए गए तो नगर परिषद स्वयं मौके पर जाकर कब्जे को हटाएगी। नगर परिषद ने इसकी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि एक-दो दिन में कब्जे हटाने की मुहिम फिर से शुरू की जाएगी। उधर, नोटिस मिलने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। कई लोगों ने स्वयं ही कब्जे हटाने शुरू कर दिए हैं। कब्जाधारियों को नप ने 27 अगस्त को नोटिस जारी किए थे। उधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने बताया कि करीब 125 लोगों को नोटिस जारी हुए हैं। उन्हें सभी से अपील की है कि वे स्वयं अपने कब्जे हटाएं और नगर परिषद को इसकी सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed