फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Chowkidar arrested for misbehaving with a minor

Sirmour News: नाबालिग से दुराचार के आरोप में चौकीदार गिरफ्तार

Sat, 10 Dec 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Chowkidar arrested for misbehaving with a minor
राजगढ़ (सिरमौर)। स्थानीय पुलिस ने उपमंडल राजगढ़ में नाबालिग को भगाने व उससे दुराचार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूल में चौकीदार है। नाबालिग की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी 13 वर्षीय छोटी बेटी को देवरानी के पास छोड़कर मेहमानी में गई थी। जब वह शाम को खाना खा रहे थे तो उसके पति के मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई कि उसकी बेटी भाग चुकी है।
विज्ञापन

जब मोबाइल नंबर का पता किया गया तो वह नंबर स्कूल में तैनात चौकीदार सुनील का था। उसके देवर ने चौकीदार को फोन किया तो उसने बताया कि वह स्कूल में नाइट ड्यूटी पर है। लेकिन पता करने पर चौकीदार वहां नहीं पाया गया। इसके बाद महिला ने अपनी बेटी को रिश्तेदारी और आसपास तलाश की। कहीं पर भी न मिलने पर इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट आठ दिसंबर को राजगढ़ थाना में दर्ज करवाई। पुलिस ने कई स्थानों पर नाबालिग की तलाश की।
विज्ञापन

इसी दौरान बीते शुक्रवार को इसकी बेटी राधाकृष्ण मंदिर राजगढ़ की सीढ़ियों की तरफ से आते हुए मिली। पूछने पर वह रोने लगी और कुछ नहीं बता पाई। महिला ने बताया कि आरोपी सुनील उसकी नाबालिग बेटी को घर से बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। डीएसपी अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व धारा 363 व 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed