फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   child died in road accident

Sirmour News: सड़क हादसे में बच्चे की माैत

Thu, 03 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
child died in road accident
कोलर के समीप ट्यूशन के लिए जा रहे बच्चे को बाइक सवार टक्कर मारकर फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब नाहन-चंडीगढ़ एनएच-07 पर कोलर के समीप एक बाइक सवार ने मासूम निहाल सिंह (10) को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बच्चे को मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया, लेकिन, डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। माजरा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार वीरवार देर शाम को निहाल सिंह (10) पुत्र तेजवीर सिंह निवासी कोलर थाना माजरा, तहसील पांवटा साहिब ट्यूशन के लिए जा रहा था। एक बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल बच्चे को उपचार के लिए नाहन मेडिकल काॅलेज पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एएसपी अदिति सिंह ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि आरोपी चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरोंं की फुटेज को खंगाला जा रहा है। कहा कि वाहनों की तीव्र गति से हादसों के ग्राफ में बढ़ोतरी हो रही है। वाहन चालक निर्धारित गति सीमा में
विज्ञापन
विज्ञापन

ही चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed