{"_id":"63139b161fe6c328f171db24","slug":"chief-secretary-health-visited-medical-college-nahan-nahan-news-sml420522892","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान स्वास्थ्य सचिव ने जांची मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान स्वास्थ्य सचिव ने जांची मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाएं
विज्ञापन
शिशु स्वास्थ्य अस्पताल के लिए जगह के निरीक्षण के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से बातचीत करते स्वास्?
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव सुभाशीष पांडा ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज नाहन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में स्वास्थ्य सहित अन्य व्यवस्थाओं को जांचा। प्रधान सचिव ने मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए भी निर्देश दिए।
्र
शनिवार सुबह प्रधान सचिव मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के आईसीयू, ऑपरेशन थियेटर और वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल, सर्जिकल वार्ड का दौरा कर वहां दी जा रही व्यवस्थाओं को देखा। इसके बाद उन्होंने क्रस्ना लैब का निरीक्षण भी किया।
जानकारी मिली है कि क्रस्ना लैब में टेस्ट करवाने वाले मरीजों को पूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं हैं। ऐसे में प्रधान स्वास्थ्य सचिव ने इसका दौरा कर लैब संचालक को भी उचित दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला, मेडिकल, ऑर्थो, ईएनटी, कैंसर ओपीडी का भी निरीक्षण किया। प्रधान सचिव ने इसके बाद बाल ओपीडी के साथ लगती जमीन का शिशु स्वास्थ्य अस्पताल को लेकर निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण कार्य को लेकर कार्यकारी एजेंसी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार के साथ भी बातचीत की और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा उन्होंने मेडिकल कॉलेज में स्टाफ और अन्य सुविधाओं को लेकर प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ से बातचीत की। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. श्याम लाल कौशिक, संयुक्त निदेशक एवं सहायक आयुक्त घनश्याम दास, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कक्कड़ के अलावा अन्य पदाधिकारी व चिकित्सक उपस्थित रहे।
.........
स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और भवन निर्माण कार्य की जांच की
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव सुभाशीष पांडा ने बताया कि शनिवार को उन्होंने मेडिकल कॉलेज नाहन का दौरा किया। इस दौरान कॉलेज में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण के कार्य में तेजी लाने के लिए कार्यकारी एजेंसी और ठेकेदार को कहा गया है।

मेडिकल कॉलेज नाहन का निरीक्षण करते स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव सुभाशीष पांडा। संवाद- फोटो : NAHAN