फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Chief Minister should take concrete steps to avoid farmers' protest: BKYU

किसानों के विरोध से बचने के लिए मुख्यमंत्री उठाएं ठोस कदम: भाकियू

Thu, 02 Sep 2021 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister should take concrete steps to avoid farmers' protest: BKYU
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के घेराव की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि किसानों और बागवानों के हित में निर्णय न लिए तो शिलाई में मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष अनिंदर सिंह नोटी, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह जेलदार, जिलाध्यक्ष हरिराम शास्त्री, उपाध्यक्ष इंदर सिंह राणा, जसविंदर सिंह, गुरजीत सिंह, गुरनाम सिंह बंगा, हरीश चौधरी, इंद्रजीत सिंह अज्जू, महबूब अली, परमजीत सिंह बंगा और जितेंद्र सिंह राजा ने कहा कि भाजपा की किसान विरोधी नीतियां रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब में भाजपा के कुछ नेता और कार्यकर्ताओं ने एपीएमसी मंडी में लगने वाले धान शैलर यूनिट का विरोध शुरू कर दिया है। जबकि बिना प्रदूषण वाली योजना से सैकड़ों किसानों को लाभ मिलेगा। पांवटा साहिब के किसानों में बहुत बड़ा रोष है। उन्होंने मांग की है कि शिलाई और पहाड़ी क्षेत्र की प्रमुख फसलों जैसे अदरक लहसुन टमाटर समेत अन्य नगदी फसलों की खेती को बचाने के लिए सरकार ठोस कदम उठाए हैं। उन्होेंने कहा कि शिलाई के किसानों को सब्सिडी देने की बजाय लाहौल स्पीति पंचायत में लागू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिलाई के टिंबी में सब्जी मंडी की विधिवत घोषणा करने की मांग की है। साथ ही पांवटा हरिपुर टोहाना में खाली पड़ी जमीन का अधिग्रहण कर गेहूं और धान खरीद केंद्र स्थापित करने, मुख्य फसलों टमाटर, लहसुन और अदरक के लिए समर्थन मूल्य की घोषणा करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed