पांवटा साहिब (सिरमौर)। द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब में आयोजित हिमाचल प्रदेश स्टेट शतरंज चैम्पियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अंडर-07, अंडर-09 और अंडर-11 वर्गों में भाग लिया।
माधव गर्ग ने अंडर-11 में प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-11 वर्ग में दीक्षण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-07 वर्ग में रवलीन कौर ने द्वितीय तथा अनहिता विभूतता गौतम ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में 216 खिलाड़ियों ने सहभागिता दर्ज करवाई। द स्कॉलर्स होम स्कूल के 92 विद्यार्थियों ने भी इसमें भूमिका निभाई। सोमवार को स्कूल प्रबंधन की ओर से विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधन निदेशक डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग, निदेशक गुरमीत कौर नारंग, प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा तथा अध्यापकगण ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद