फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   chath festival celebrated in ponta sahib

पांवटा में छठ पर्व पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर की आराधना

Wed, 10 Nov 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
chath festival celebrated in ponta sahib
यमुना नदी किनारे छठ पर्व पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर की आराधना करते प्रवासी। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पूर्वी भारत के प्रमुख त्योहारों में प्रमुख छठ पर्व सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान यमुना, गिरि और बाता नदी के किनारे छठ पूजा की। लोक आस्था के छठ पर्व पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर आराधना की गई। यमुनाघाट पांवटा में विशेष कर शाम ढलने के दौरान श्रद्घालुओं का खूब तांता लगा रहा।
विज्ञापन

पार्षद पांवटा नगर परिषद मधुकर डोगरी, बिहार एवं झारखंड निवासी परमदेव, शिव सिंह, अंजना, मदन सिंह, गीता देवी, प्रीति, विवेक, गजेंद्र सिंह एवं प्रेम नाथ ने बताया कि आस्था का महापर्व छठ की 8 नवंबर से ही शुरूआत हो जाती है। यह त्योहार मुख्य तौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रमुख रुप से मनाया जाता है।
विज्ञापन

सिरमौर में इन प्रांतों के सैकड़ों प्रवासी परिवार रहते हैं, जो निजी व्यवसाय, नौकरीपेशा और औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत हैं। इस लोक आस्था के पर्व पर छठ व्रती उगते और डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर उनकी आराधना की जाती हैं। यह त्योहार सूर्य षष्ठी व्रत भी कहलाता है। इस कारण इसके छठ भी कहा जाता है। इस व्रत को साल में दो बार चैत्र और दूसरी बार कार्तिक मास में मनाया जाता है। कार्तिक मास में किए जाने वाले छठ की अधिक मान्यता है। विगत 8 नवंबर को नहाय-खाय से पर्व शुरू होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को खरना, बुधवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य और वीरवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। बुधवार देर शाम यमुना, गिरि एवं बाता नदी में पूजा अर्चना के लिए भारी भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने सूर्य भगवान की पूजा करते हुए जल चढ़ाया। भगवान सूर्य के जन्मोत्सव का त्योहार छठ पर्व पांवटा साहिब में भी पूर्वी भारत की ही तरह परंपरागत तरीके से मनाया गया।

उन्होंने बताया कि छठ पूजा में बांस की बनी हुए बड़ी-बड़ी टोकरियां, पीतल या बांस का सूप, दूध, जल, लौटा, शाली, गन्ना, मौसमी फल, पान, सुथना, सुपारी, मिठाई, दीपक पूजन को रखा जाता है। सूर्य देव को छठ के दिन मौसम में मिलने वाली सभी फल और सब्जी अर्पण की गई। पांवटा के यमुनाघाट और बातापुल के समीप आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी धार्मिक पर्व पर पूर्वी भारत के लोगों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी छठ पर्व की बधाई दी। वीरवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ पर्व का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed