{"_id":"66a0e9eb36a82cf7920c40e0","slug":"center-budget-is-not-good-for-himachal-pradesh-said-kirnesh-jung-nahan-news-c-177-1-ssml1030-128819-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के लिए निराशजनक ही रहा केंद्रीय बजट : किरनेश जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के लिए निराशजनक ही रहा केंद्रीय बजट : किरनेश जंग
विज्ञापन
-प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग
हिमाचल के लिए निराशजनक ही रहा केंद्रीय बजट : किरनेश जंग
विशेष औद्योगिक पैकेज, रेलवे लाइन मुद्दे पर प्रदेश को मिली हताशा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पिछले वर्ष बुरी तरह से आपदा प्रभावित रहे हिमाचल प्रदेश को इस बार केंद्रीय बजट से काफी ज्यादा उम्मीदें थी। बजट में वित्त मंत्री ने कितनी वित्तीय सहायता हिमाचल को मिलेगी, इसका कोई भी उल्लेख नहीं किया है। केंद्रीय बजट में रेलवे लाइन मुद्दे व विशेष औद्योगिक पैकेज नहीं मिलने से हताशा ही हाथ लगी है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने अपने प्रेस बयान में ये बात कही है।
पूर्व विधायक किरनेश जंग ने कहा कि इस बजट में सब्जबाग ज्यादा व राहत कम मिली है। ये बजट अमीरों को लुभाने वाले बजट ही कहा जा सकता है। कहा कि हिमाचल की हजारों छोटी बड़ी औद्योगिक इकाइयों को विशेष पैकेज मिलने की काफी उम्मीद रही है। छोटे से पिछड़े राज्य को केंद्र सरकार से राहत प्रदान करने की आशा थी जिससे उद्योगों का बाहरी राज्यों की तरफ पलायन रोका जा सकता था।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि सेब उत्पादकों को भी कोई खास राहत नहीं मिल सकी है। हिमाचल के सिरमौर जिला के कालाअंब व पांवटा साहिब को रेलवे लाइन मुद्दे पर कुछ घोषणा होने की उम्मीद भी पूरी तरह से हताशा में बदल गई है। कुल मिला कर एनडीए सरकार के इस बजट से हिमाचल को निराशा ही हाथ लगी है।
विज्ञापन
संवाद