{"_id":"6a18455e96c454188e00cde1","slug":"centenarian-elders-raised-the-value-of-voting-nahan-news-c-177-1-nhn1002-179664-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शतकवीर बुजुर्गों ने बढ़ाया मतदान का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शतकवीर बुजुर्गों ने बढ़ाया मतदान का मान
विज्ञापन
ग्राम पंचायत शिवपुर में मतदान करने जाते 105 वर्षीय सरदार रतन सिंह सगी। संवाद
100 पार उम्र, फिर भी लोकतंत्र के लिया दिखाया उत्साह
युवाओं को भी मतदान के लिए किया प्रेरित, अधिकारियों ने किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/पुरुवाला/संगड़ाह/सराहां/शिलाई (सिरमौर)। पंचायतीराज विभाग के दूसरे चरण के चुनाव में सिरमौर जिले के बुजुर्ग मतदाताओं ने लोकतंत्र के प्रति गजब का उत्साह दिखाया। जिले के आठ विकास खंडों की 90 पंचायतों में हुए चुनाव में पांच से ज्यादा शतकवीर मतदान केंद्रों तक पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग किया।
विशेष रूप से पांवटा साहिब, पच्छाद और संगड़ाह विकास खंडों में 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं ने मतदान कर युवाओं के लिए मिसाल पेश की। वहीं 80 से 100 वर्ष आयु वर्ग के भी दर्जनों बुजुर्ग मतदाता मतदान केंद्रों में पहुंचे। उम्र के इस पड़ाव में भी लोकतंत्र के प्रति उनकी जागरूकता और उत्साह देखने लायक रहा। कई बुजुर्ग मतदाता परिजनों के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंचे। कुछ ने चलकर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने युवाओं से भी लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
शिवपुर पंचायत के अंबीवाला सगी निवासी 105 वर्षीय सरदार रतन सिंह, पच्छाद उपमंडल की वासनी पंचायत के पाब मलोटी बूथ नंबर एक पर 103 वर्षीय साधु राम ने मतदान किया। शिवपुर में ही 100 वर्षीय सुरजीत कौर और श्रवण सिंह ने मतदान किया। इसके अलावा पांवटा उपमंडल में चंपा देवी (96) निवासी नवादा, अर्जुन सिंह (92) नवादा ने मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
बनकला में 80 वर्षीय सेवा राम, ग्राम पंचायत धांच मानुआ में 92 वर्षीय मिनकी देवी, माईना घड़ेल पंचायत में 91 वर्षीय मेहंदी देवी अपने मत का प्रयोग किया। खंड विकास अधिकारी नेहा नेगी व एसडीएम संगड़ाह ने इन्हें शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी खंड विकास अधिकारियों और चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों ने बुजुर्ग मतदाताओं का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
मतदान केंद्रों पर उनके लिए विशेष व्यवस्था भी की गई थी, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने कहा कि बुजुर्ग मतदाताओं का यह उत्साह समाज के लिए प्रेरणादायक है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हर मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है और वरिष्ठ नागरिकों ने एक बार फिर अपने कर्तव्य के प्रति सजगता दिखाई है।