फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Celebration of Congress's victory in Dhaulakuan

धौलाकुआं में मनाया कांग्रेस की जीत का जश्न

Wed, 03 Nov 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Celebration of Congress's victory in Dhaulakuan
प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर धौलाकुआं में जश्न मनाते कार्यकर्ता। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश में एक संसदीय एवं तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नाहन विस क्षेत्र की धौलाकुआं पंचायत में कांग्रेसजनों ने जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर नाहन ब्लॉक के अध्यक्ष ज्ञान चंद और ओबीसी सेल के बलराज कश्यप की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जीत की रैली भी निकाली।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद और अबकी बारी नाहन विधानसभा हमारी.., जैसे नारे भी लगाए।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानचंद और ओबीसी सेल के अध्यक्ष बलराज कश्यप ने कहा कि प्रदेश में उपचुनाव में आम आदमी की जीत हुई है। यह कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं की भी जीत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल की निकम्मी सरकार को लोगों ने नकार दिया है। महंगाई इतनी बढ़ गई है, जिसकी वजह से लोगों ने कांग्रेस पार्टी में फिर से विश्वास जताया है। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लड्डू भी बांटे और लोगों का मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर भारी संख्या में पुरुष और महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed