फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   case on panchayat pradhan

सरकारी सीमेंट के दुरुपयोग पर पंचायत प्रधान पर केस

Fri, 24 Jun 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
case on panchayat pradhan
ददाहू (सिरमौर)। धारटीधार क्षेत्र की बाड़थल मधाना पंचायत में सरकारी सीमेंट के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। पंचायत की सचिव ने प्रधान पर ही सरकारी सीमेंट के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पंचायत प्रधान के खिलाफ पुलिस थाना ददाहू में मामला दर्ज करवाया है। रेणुका पुलिस ने सचिव धर्म कौर की शिकायत पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते वीरवार को पंचायत सचिव ने एक घर से तीन बैग बरामद किए। इनमें दो खाली और एक बैग सीमेंट से भरा बरामद हुआ। पंचायत सचिव ने तुरंत इसकी शिकायत ददाहू पुलिस और खंड विकास अधिकारी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीमेंट को अपने कब्जे में लिया है। साथ ही कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस सीमेंट को पंचायत के वार्ड नंबर 3 में एक बावड़ी की मरम्मत पर इस्तेमाल किया जाना था। आरोप है कि प्रधान ने सीमेंट को दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। रेणुका थाने के एसएचओ देवी सिंह नेगी ने बताया कि मौके से तीन बैग सरकारी सीमेंट के कट्टे बरामद हुए हैं। इस सीमेंट को पंचायत के निर्माण कार्य में प्रयोग किया जाना था। पंचायत सचिव की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, पंचायत प्रधान ने आरोपों को सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed