फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Car fell near Dosadka, four people from Haryana and Delhi were injured

Sirmour News: दोसड़का के पास कार गिरी, हरियाणा और दिल्ली के रहने वाले हैं चार लोग घायल

Sun, 16 Apr 2023 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Car fell near Dosadka, four people from Haryana and Delhi were injured
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के रेणुकाजी के दोसड़का के पास कार दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला को गंभीर चोटें आई है। घायलों को लोगों ने वाहनों की मदद से मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है। उधर, पुलिस भी मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को रेणुकाजी से नाहन आ रही कार (एचआर 06ए 3-5414) रेणुकाजी के दोसड़का के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाइवे पर पहुंच गई। इस दुर्घटना में कृष पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी तहसील कैंप, पानीपत हरियाणा, संगीता पत्नी कृष्ण कुमार, यतिन पुत्र दिनेश कुमार निवासी रोहिणी सेक्टर-17 दिल्ली और आशु पत्नी कमल घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को लोगों की मदद और वाहनों से मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। यहां पर सभी का उपचार चल रहा है। दुर्घटना के असली कारणों का पता जांच के बाद चलेगा, फिलहाल नाहन सदर थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सदर नाहन राजेश पाल ने सड़क दुर्घटना में चार लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायलों का मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार चल रहा है। दुर्घटना के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed