फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   car accident

ढलैया में गहरी खाई में जा गिरी कार, चालक की मौत

Thu, 14 Jan 2021 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
car accident
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ के नेरीपुल-सोलन सड़क पर शिलाबाग के पास ढलैया में बुधवार देर शाम ऑल्टो कार खाई में गिर गई। इससे वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब साढे़ आठ बजे राजगढ़ में रह रहा नेपाली मूल का 26 वर्षीय युवक हिकमत ऑल्टो कार (एचपी 16 ए 1781) में राजगढ़ की ओर आ रहा था। ढलैया के समीप वह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। इससे कार गहरी खाई में गिर गई। रात को आशंका जताई जा रही थी कि वाहन में और लोग भी सवार होंगे। देर रात तक चले तलाशी अभियान के बाद उसके अकेले ही गाड़ी में होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नेपाली मूल का युवक राजगढ़ के वार्ड नंबर दो में रहता था। पुलिस चौकी शिलाबाग (पझौता) से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। राजगढ़ से थाना प्रभारी बलदेव ठाकुर भी पहुंचे। पुलिस को शक था कि इसमें अन्य सवारियां भी होंगी। युवक सवारियों को छोड़ने नेरीपुल गया था। सवारियां छोड़ने के बाद वह ढलैया के समीप हादसे का शिकार हुआ। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed