{"_id":"654397460f603a9385030ab0","slug":"buying-of-rice-crop-nahan-news-c-177-1-ssml1030-11923-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा मंडी से धान उठाने के लिए पहुंचे 10 ट्रक, खुले में लगे ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा मंडी से धान उठाने के लिए पहुंचे 10 ट्रक, खुले में लगे ढेर
विज्ञापन
मंडी में लगातार पहुंच रही धान, उठाने का कार्य काफी धीमा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। अनाज मंडी पांवटा साहिब में किसानों से खरीदी धान की फसल को उठाने के प्रयास शुरू हो गए हैं, लेकिन जिस गति से यहां धान पहुंच रही है, उसके मुकाबले उठाने का कार्य नहीं हो पा रहा है। लिहाजा यहां चारों तरफ धान के ढेर लगे हैं।
किसानों का कहना है कि यहां से फसल को मिलों में भेजने का कार्य धीमी गति से किया जा रहा है। पांवटा मंडी परिसर में 2,000 मीट्रिक टन धान स्टोर करने की व्यवस्था है। अभी भी भारी मात्रा में फसल खुले में पड़ी है।
बता दें कि बुधवार को पांवटा साहिब में धान की फसल 50 फीसदी खुले में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। स्टोर पूरी तरह पैक होने के बाद खरीदी गई आधी धान बाहर परिसर में पड़ी है।
विज्ञापन
किसानों से खरीदी जा रही धान के मुकाबले यहां से फसल नहीं उठ पा रही है। अभी लगातार धान की फसल मंडी में पहुंच रही है। खबर प्रकाशित होने के बाद नागरिक आपूर्ति निगम ने धान को संबंधित मिलों तक पहुंचाने के लिए वीरवार से 8 से 10 ट्रकों की व्यवस्था की है। भारतीय किसान यूनियन पांवटा इकाई के अध्यक्ष जसविंदर सिंह बिलिंग, स्थानीय किसान भजन चौधरी ने बताया कि अभी भी भारी मात्रा में मंडी के बाहर खुले में धान के ढेर लगे हैं। किसानों का कहना है कि तीन अक्तूबर से खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई थी।
करीब 15 दिन तक उचित मात्रा में उठान कार्य नहीं हुआ। पांवटा साहिब केंद्र में एपीएमसी की ओर से उपलब्ध करवाए गए स्टोर की क्षमता 2000 मीट्रिक टन है। खरीद केंद्र के स्टोर भर गए हैं। इसके बाद बाहर खुले में हर तरफ धान के ढेर लगे हैं।
वीरवार तक पांवटा केंद्र में 645 किसानों से 32101 क्विंटल और धौलाकुआं में 504 किसानों से करीब 18426 क्विंटल धान खरीद की जा चुकी है। पांवटा साहिब नागरिक वितरण सहायक राकेश कुमार ने कहा कि धान उठाने में तेजी लाई जा रही है। वीरवार को 8-10 वाहन उठाने के लिए पहुंचे हैं। पांवटा धान खरीद केंद्र में एक दो दिनों के भीतर धान फसल उठाने का कार्य तेजी पकड़ेगी।