फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   business

मेला मैदान में शिफ्ट करने के विरोध में नहीं लगाई रेहड़ियां

Wed, 06 May 2020 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
business
पांवटा साहिब में एसडीएम कार्यालय पहुंचे फल-सब्जियों की रेहड़ी का स्थान बदलने से नाराज रेहड़ी सं? - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में बुधवार को नाराज चल रहे दर्जनों रेहड़ी-फड़ी संचालकों ने सब्जियों-फल की रेहड़ियां नहीं लगाई। मंगलवार को पांवटा मेला मैदान में अस्थायी रुप से शिफ्ट कर दिए जाने से हंगामा हुआ था। बुधवार को इस मामले को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम पांवटा से मिला।
विज्ञापन

उन्होंने नगर परिषद से मेला मैदान में पेयजल, शौचालय, सफाई और टेंट लगाने की व्यवस्था करने की मांग रखी है। हालांकि, प्रशासन और नप पांवटा किसी भी कीमत पर कोरोना को लेकर लापरवाही के मूड में नहीं है। सामाजिक दूरी और बाजार में भीड़ कम करने के उद्देश्यों से पांवटा की सभी रेहड़ियों को अस्थायी रुप से शिफ्ट किया गया है लेकिन बुधवार को दो रेहड़ियां ही मेला मैदान में नजर आईं।
विज्ञापन

पांवटा के समाजसेवी मधुकर डोगरी, रेहड़ी संचालक धनीराम और भूरा खान ने कहा कि अपनी मांगों को एसडीएम, डीएसपी और ईओ नप कमेटी के समक्ष रख चुके हैं जिसमें पांवटा के रेहड़ी संचालकों ने प्रशासन और पांवटा नप कमेटी से मेला मैदान में सब्जियों और फल विक्रेता रेहड़ी संचालकों के लिए टेंट, पेयजल, शौचालयों और सफाई की व्यवस्था करवाने की मांगें रखी है। मांगे पूरी नहीं होने पर बुधवार को 4 दर्जन से अधिक रेहड़ी संचालकों ने मेला मैदान में रेहड़ियों को नहीं लगाया जिससे बाजार में कम ही रेहड़ियां नजर आईं। वहीं, पांवटा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी एसएस नेगी ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते कर्फ्यू और लॉकडाउन में बाजार में ज्यादा भीड़ नहीं होनी चाहिए। इसलिए अस्थायी रुप से मेला मैदान में बाजार में लगने वाली सभी रेहड़ियों को लगाया जा रहा है। जो रेहड़ी संचालक पंजीकृत है या अस्थायी पास बन गया हो, वह इस मैदान में फल-सब्जियों की रेहड़ी लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने कहा कि रेहड़ी संचालकों का एक प्रतिनिधिमंडल मांगों और समस्याओं को लेकर मिला है। नगर परिषद कमेटी की ओर से तय किए गए पांवटा मेला मैदान में रेहड़ियों की व्यवस्था बारे नगर परिषद कमेटी ही कोई कदम उठा सकती है। सभी रेहड़ी संचालकों को लाइसेंस, अस्थायी पास बनवाने और सामाजिक दूरी समेत सभी नियमों का पालने करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed