फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   businesman knew about food and safty in majra

Sirmour News: माजरा में व्यापारियों को किया खाद्य सुरक्षा एवं पंजीकरण के बारे में जागरूक

Fri, 15 Sep 2023 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
businesman knew about food and safty in majra
माजरा में व्यापारियों के जागरुकता शिविर में अधिकारी खाद्य सुरक्षा एंव पंजिकरण बारे बताते हुए-
(सचित्र)
विज्ञापन


माजरा में व्यापारियों को किया खाद्य सुरक्षा एवं पंजीकरण के बारे में जागरूक
खाद्य सुरक्षा विभाग सिरमौर की माजरा शिव मंदिर में व्यापारियों से बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। खाद्य सुरक्षा विभाग ने माजरा बाजार के व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा और पंजीकरण के बारे में जागरूक किया। सिरमौर खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अशोक मंगला ने व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा संबंधी विभिन्न अधिनियमों के बारे में विस्तार से बताया।
सुरक्षा विभाग जिला सिरमौर के द्वारा माजरा शिव मंदिर में व्यापारियों के साथ बैठक की गई जिसमें उन्हें खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिनियमों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

जिला सिरमौर खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अशोक मंगला ने व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा संबंधी विभिन्न अधिनियमों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थ खरीदने व बेचने पर उसका बिल जरूर लें तथा अगर कोई भी हलवाई अखबार के बने लिफाफे में खाद्य सामान बेचता है तो उसके लिए सजा का भी प्रावधान है। व्यापारियों को प्लास्टिक पॉलिथीन व उससे बनने वाले डिस्पोजल का प्रयोग नहीं करना चाहिए तथा इसकी बिक्री पर रोक है। उन्होंने व्यापारियों को आने वाली समस्याओं को सुना और समाधान के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माजरा के व्यापारियों ने भी खाद्य सुरक्षा अधिनियमों और पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में भी सवाल पूछे।
इस मौके पर अशोक मंगला सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग जिला सिरमौर और डॉ. सुनील शर्मा तथा व्यापार मंडल माजरा के चेयरमैन सतीश अग्रवाल तथा प्रधान अमित गुप्ता समेत माजरा क्षेत्र के व्यापारी मौजूद रहे।

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed